कोटा

शहर की यूनिटी के लिए बढ़े हजारों कदम

हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयघोष के साथ रन फॉर यूनिटी में शहर के हर वर्ग ने भागीदारी निभाई।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 4:42 PM IST
Thousands of Citizens Run for Unity in Kota
Thousands of Citizens Run for Unity in Kota

कोटा . सूर्य की पहली किरण से पूर्व ही शहरवासी उम्मेद सिंह स्टेडियम पर जुटने लगे। सर्द मौसम के बीच देशभक्ति के जस्बे के साथ हाथ में तिरंगा लिए, भारत माता के जयघोष के साथ रन फॉर यूनिटी में शहर के हर वर्ग ने भागीदारी निभाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से शहर के हजारों लोग एक साथ दौड़े। उत्साह से लबरेज युवाओं ने पटेल के जयघोष से स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया। ये दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर नयापुरा, लक्की बुर्ज, सरोवर टॉकिज होते हुए सेवन वंडर, बड तिराहा होते हुए उम्मेद क्लब पर आकर सम्पन्न हुई।

70 साल बाद पटेल को किया याद
दौड़ से पहले सांसद ओम बिरला ने कहा कि आजादी के बाद अखंड भारत बनाने में पटेल का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। रियासतों को राष्ट्र बनाने में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बिरला ने कहा कि पटेल ने देश के सभी राजाओं को एक कर राष्ट्र का निर्माण किया है। 70 साल बाद पटेल को देश की 125 करोड़ जनता याद कर रही है। इस अवसर गुब्बारे उड़ाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राष्ट्र की एकता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

स्वच्छता व डेंगू से बचने का दिया संदेश
दौड़ के दौरान कोटा वासियों ने स्वच्छता के साथ डेंगू से बचाओ का भी संदेश दिया। जहां एक ओर लोगों ने खाने के बाद रोड पर कचरा नहीं किया। वहीं नारे लगी तख्तियों से डेंगू से बचने और बचाने का संदेश दिया। लोगों ने खाद्य पदार्थ लेकर उनका उपयोग करने के बाद बचे हुए कचरे को कचरा पात्र में ही डाला।

बच्चे और बूढ़े, सब दौड़े
दौडेग़ा कोटा, जुडेग़ा कोटा के तहत आयोजित रन फॉर यूनिटी में 5 साल से लेकर 90 साल तक के लोगों ने दौड़ लगाई। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोग जोश के साथ दौड रहे थे। रास्ते में लोगों ने धावकों का पुष्प वर्षा कर व घोष लगाकर स्वागत किया। जिन लोगों से नहीं दौड़ा गया, उन्होंने हिम्मत कर पैदल चलकर ही रास्ता तय किया। इस दौरान सेल्फी का दौर भी चलता रहा, लोगों ने दौड़ते हुए व आनंद लेते हुए सेल्फी ली और उसे शीघ्र ही पोस्ट की।


Read More: विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर कोटा में गर्माई सियासत

ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर
दौड़ शुरू होने से पूर्व ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने एक से बढ़कर एक कतरब दिखाए। खिलाडिय़ों ने टाइल्स तोडऩा, लाठी के प्रदर्शन, आत्म सुरक्षा सहित कई पैंतरे दिखाए। इसके साथ ही जिम के सदस्यों ने जूम्बा डांस किया व लोगों को वार्मअप कराया।

ये भी रहे मौजूद
रन फॉर यूनिटी में विधायक संदीप शर्मा, हीरालाल नागर, महापौर महेश विजय, यूआईटी अध्यक्ष आरके मेहता, देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह, भाजपा नेता विकास शर्मा, शैलेन्द्र ऋषि, कई संगठनों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूली विद्यार्थी, स्काउट गाइड, पुलिस, कोचिंग स्टूडेंट, टीचर, डॉक्टर्स सहित शहर के कई संगठनों के लोगों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

Published on: