4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर कोटा में गर्माई सियासत

कोटा. ताजमहल विश्व में भारत की अनमोल पहचान है। समाजकंटकों द्वारा की हरकत से बच्चों व शहरवासियों के मन को ठेस पहुंची है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 29 Oct 2017, 9:35 PM IST

Slogan Remove From Tajmahal Wall Painting

कोटा .

विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को लेकर कोटा में भी सियासत गर्मा गई। रिक्रिएटिंग कोटा के तहत नयापुरा स्थित मोंटेसरी स्कूल की बाहरी दीवार पर बच्चों द्वारा सेवन वंडर्स का प्रतीकात्मक रूप ताजमहल बनाया गया था। ताजमहल के साथ संदेश देते स्लोगन को समाजकंटकों ने सफेदी पोतकर रातों-रात मिटा दिया। इससे शहर में एक बारगी ताजमहल की सियासत गर्मा गई।

Read More: ताजमहल का निर्माण रुकवाना चाहते थे राजा जयसिंह, शाहजहां के फरमानों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रिक्रिटएिटंग कोटा के तहत एलबीएस ग्रुप के विद्यार्थियों ने शनिवार को सेवन वंडर्स की प्रतीकात्मक खूबसूरत पेंटिंग बनाई की गई थी। सात अजूबों में शामिल ताजमहल की पेंटिंग भी बनाई गई। पास ही बच्चों ने अपने मन के भाव प्रस्तुत किए थे।

Read More: पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान में बने थे शौचालय, शराब माफियाओं ने बना दिए कच्ची शराब के गोदाम

जिसमें उन्होंने 'जिसने दिलवाई हमें विश्व में पहचान, हम सब मिलकर करें ताज का सम्मान, इस पर न कोई सियासत न कोई चाल, हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ताज विश्व में है, हम सबकी शान' संदेश देता स्लोगन लिखा था, लेकिन समाजकंटकों ने रातों-रात इस स्लोगन पर सफेदी फेरकर मिटा दिया।

Read More: पीएम मोदी की बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना से प्रेरित होकर कोटा के दो समाजों ने शुरू की 2 नई पहल

सियासत करना उचित नहीं

रिक्रिएटिंग कमेटी के सदस्यों को जब इस मामले में अवगत कराया तो उनका कहना है कि मामले को जिला कलक्टर के ध्यान में लाया जाएगा और प्रयास होगा कि स्लोगन को दोबारा लिखवाया जाए। ताजमहल पर सियासत करना उचित नहीं है। यह विश्व में भारत की अनमोल पहचान है। समाजकंटकों द्वारा इस तरह की हरकत से बच्चों व शहरवासियों के मन को ठेस पहुंची है।

Read More: पीएम मोदी की नहीं मानी बात तो पुलिस ने किया 3 लोगों को गिरफ्तार, देश में पहली बार हुई ऐसी कार्यवाही