नई पहल संस्था के संयोजक सुरेन्द्र राठौर ने बताया कि कोटा शहर में लगभग पांच हजार परिवार निवास करते है। समाज के लोगों को ये सन्देश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे। समाज की इस पहल में राठौर युवा जाग्रति मंच के प्रमोद राठौर, उमेश राठौर, तरुण राठौर, राठौर सोशल ग्रुप के हार्दिक राठौर, सुरेश राठौर, मुकेश राठौर, चेतन राठौर, लक्ष्मन राठौर, निर्मला राठौर सहयोग कर रहे है।