कोटा

Kota: दोस्त को बचाने के चक्कर में हुई दर्दनाक मौत, नहर किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे, पानी लेने उतरा तो बहा

Kota News: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 5 दोस्तों की शराब पार्टी के दौरान एक युवक नहर में डूबकर मौत के घाट उतर गया।
less than 1 minute read
• •
Jan 10, 2026
Youth-Died
मृतक मानवेंद्र की फाइल फोटो: पत्रिका

Karauli Youth Died In Kota: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बायीं मुख्य नहर में गुरुवार रात एक दुखद हादसा हुआ। यहां पांच युवक शराब पीने के बाद नहर किनारे मौज-मस्ती कर रहे थे।

इसी दौरान नांता थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ निवासी तन्मय नहर से पानी लेने उतरा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए करौली के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह भी नहर में कूद पड़ा लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गया।

मानवेंद्र की हो गई मौत

तन्मय को उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन मानवेंद्र को बचाना संभव नहीं हो सका।

तेज बहाव के कारण मानवेंद्र नहर में बहते हुए कहीं दूर जा पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की एक टीम ने नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। रात 2.30 बजे के करीब गोताखोरों ने युवक का शव नहर से बाहर निकाला।

गोताखोरों ने शव किया बरामदगी

गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि सर्दी के बावजूद गोताखोरों की टीम ने जोखिम उठाकर शव को बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
10 Jan 2026 10:02 am
Published on:
10 Jan 2026 10:02 am