
सीसवाली. यहां स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल के पास श्मशान परिसर में रविवार को धरा को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। परिसर में शीशम, करंज, जंगल जलेबी, आंवला ,नीम आदी के 101 पौधे लगाकर जेपी यादव, मोनू सिंह सोलंकी,व आशीष पारेता ने पौधों की सार-सम्भाल की जिम्मेदारी ली। लोगों ने कहा कि पत्रिका के अभियान का हिस्सा बनकर आमजन को आगे आना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्प दयाल मीणा, पूर्व चेयरमैन इदरीश खान, व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र खंडेलवाल, इमरान चंडालिया, पूर्व उपसरपंच राजेंद्र कलवार, रविंद्र कहार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोहरा, भाजपा पूर्व जिला मंत्री मोरध्वज मीणा, पूर्व सरपंच किशन यादव, नगरपालिका से बालमुकुंद मीणा व नितेश नागर, पंचायत समिति सदस्य गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश नागर, अरविंद गौतम, बजरंग दल संयोजक महावीर सुमन, जितेंद्र जांगिड़ गिरीराज नागर, विजय रेनवाल लक्की गौतम ,अंकुश मीणा, सुखबीर मीणा, खेमराज मीणा, गिरिराज नागर ,गोलू वैष्णव, चंद्र प्रकाश सुमन,धनपाल आदि ने भागीदारी निभाई।