कोटा

बकरी चोरी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Jul 29, 2026
Rajasthan

21 हजार रुपए बरामद
भवानीमंडी. थाना क्षेत्र के कुंडीखेड़ा गांव में 11 बकरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 21 हजार रुपए बरामद किए। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 41 हजार 200 रुपए की राशि तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप जब्त की जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कुंडीखेड़ा निवासी राहुल सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जून की रात घर के पास बने बाड़े से उसकी 11 बकरियां गायब हो गईं। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई के दौरान कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के देवरीकलां निवासी दिनेश पुत्र चतुर्भज बागरी तथा चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र के रेन का खेड़ा निवासी कल्लु कंजर पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस इससे पहले चित्तौड़गढ़ जिले के कुंडाल थाना क्षेत्र के बड़ोदिया निवासी राजेन्द्र पुत्र ब्रजमोहन वैष्णव को गिरफ्तार कर चुकी है।

Updated on:
29 Jul 2026 06:01 am
Published on:
29 Jul 2026 06:01 am