कोटा

बम निष्क्रिय करेगा मानवरहित रोबो आर्म..कीटनाशक छिटकाव के लिए खेत में दौड़ेगी साइकिल

सीपीयू में टेक्नोवेशन..विद्यार्थियों द्वारा तैयार 50 से ज्यादा अनूठे मॉडल्स का होगा प्रदर्शन
2 min read
Feb 18, 2019
unique models will be demonstrated by Technovision students in CPU.
बम निष्क्रिय करेगा मानवरहित रोबो आर्म..कीटनाशक छिटकाव के लिए खेत में दौड़ेगी साइकिल

-कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी कोटा के विद्यार्थियों द्वारा तैयार 50 से ज्यादा अनूठे मॉडल्स का होगा प्रदर्शन


कोटा. बम निष्क्रिय करने के लिए मानव रहित रोबो-आर्म...। फसल में कीटनाशक छिटकाव के लिए एक साथ पांच फव्वारे चलाती खेत में दौड़ती साइकिल...ओर भी बहुत कुछ नवाचार।
कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी कोटा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने इन सहित 50 से ज्यादा अनूठे नवाचार किए है।

झालावाड़ रोड स्थित कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले टेक्नोवेशन में इन सभी मॉडल्स का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सुमेर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न मॉडल्स इस टेक्नोवेशन में प्रदर्शित होंगे।


बी.टेक स्टूडेंट्स हिमांशु, अखिलेश व उत्कर्ष द्वारा तैयार रोबो आर्म खास आकर्षण का केंद्र होगा। 6 माह में तैयार यह रोबो आर्म बम निष्क्रिय करने जैसे जोखिम भरे काम पल भर में करने में सक्षम होगा। अगले चरण में इसे वायरलेस किया जाएगा। छात्र हिमांशु ने बताया कि इसमें थ्री-डी प्रिंटर, माइक्रोकंट्रोलर, सर्वो मोटर, कंट्रोल करने के लिए प्लेक्स सेंसर के अलावा टेम्प्रेचर व करंट सेंसर भी लगाया गया है। इसके अलावा वाटरमोनिटरिंग सिस्टम हार्डवेयर भी इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेगा।

यूनिवर्सिटी में संचालितएग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिकल, फार्मेसी, मैकेनिकल, सिविल, कम्प्यूटर, बेसिक एण्ड एप्लाइड साइसेंस, फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा तैयार 50 से अधिक अनूठे मॉडल देखने को मिलेंगे। टेक्नोवेशन के मुख्य अतिथि डीआईसी के जनरल मैनेजर वाईएन माथुर होंगे। वाटरमोनिटरिंग सिस्टम हार्डवेयर भी इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेगा।

Published on:
18 Feb 2019 08:39 pm