5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सरकार ने जांच घोषणा की तो आनन-फानन में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास
Play video

सरकार ने जांच घोषणा की तो आनन-फानन में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने ऑनलाइन रिमोर्ट से किया कार्यालय का शिलान्यास
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Feb 18, 2019

 

कोटा. भाजपा ने सत्ता में रहते हुए पार्टी कार्यालयों के लिए आवंटित जमीन पर कार्यालय बनाने का काम शुरू नहीं किया और पार्टी पदाधिकारियों ने भी इसमें कोई रूचि नहीं ली, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने आते ही ऐलान कर दिया था कि भाजपा को कार्यालयों के लिए आवंटित जमीनों की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद भाजपा नेताओं में हड़बड़ी मची हुई थी। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में आयोजित समारोह में रिमोर्ट का बटन दबाकर कोटा समेत करीब एक दर्जन जिलों में पार्टी कार्यालय के भवानों का शिलान्यास किया।

 

Read More: # न्यास के खिलाड़ी: विधायक बनने के ख़्वाब देखे लेकिन पहुंच गए हिरासत में

 

शहर और देहात की ओर से शिलान्यास का कार्यक्रम लाइव दिखाने के लिए अस्सी फीट रोड पर कार्यालय की जमीन पर ही एलईडी लगाई गई थी। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी आदि का सम्बोधन सुना। शाह ने सबसे पहले कोटा के भाजपा कार्यालय का रिमोर्ट से बटन दबाकर शिलान्यास किया।

 

 

इसके शिला पट्ट का अनावरण लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, पार्टी शहर महामंत्री जगदीश जिंदल, अमित शर्मा, योगेन्द्र नंदवाना ने किया। इससे पूर्व विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया गया। इस मौके उप महापौर सुनीता व्यास, पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह खींची, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह राजावत, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष गिरिराज गौतम, देहात अध्यक्ष डा. बीएल गोचर आदि मौजूद थे।

 

शाह का नहीं सुना सम्बोधन

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने शिलान्यास के बाद सम्बोधन शुरू किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सम्बोधन सुनने में कोई रूचि नहीं दिखाई। कोई शिला पट्ट और लाडपुरा विधायक के साथ सेल्फी लेने में लगे हुए थे और कोई नास्ते पर टूट पड़े थे। कई कार्यकर्ता शिलान्यास से पहले ही रवाना हो गए।

 

जल्द काम शुरू होगा

 

महामंत्री जिंदल ने बताया कि दो साल पहले निर्धारित नियमों के तहत ही नगर विकास न्यास ने दस हजार वर्ग फीट जमीन आवंटित की गई। पार्टी के नई दिल्ली कार्यालय से ले आउट प्लान तैयार किया जा रहा है। वहां से प्लान आते ही जल्द काम शुरू होगा। फिलहाल एक मंजिल भवन बनाया जाएगा।