कोटा

Weather Update: क्रिसमस तक ऐसा रहेगा मौसम, विभाग ने कई जिलों में दिया बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में पांच डिग्री रहा। राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Dec 17, 2023

Weather Forecast: प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में पांच डिग्री रहा। राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के भी आसार रहेंगे। दिसंबर का आखिरी सप्ताह सर्द रहेगा। तापमान में गिरावट होेगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
18 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
19 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Cm On Action Mode : एक्शन मोड पर सीएम भजन लाल शर्मा, जनहित के दो बड़े फैसले


20 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
21 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
22 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
24 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

Also Read
View All