कोटा

अफसरों ने गेहूं की ग्रेडिंग में कर दि‍या घपला, सरकार को लगाई 29 लाख की चपत

राजस्थान बीज निगम बारां के तत्कालीन प्लांट मैनेजर व बीज अधिकारी के खिलाफ गेहूं घोटाले में 29 लाख रुपए का गबन करने पर एसीबी में मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 7:49 PM IST
wheat grading scam in baran seed plant. two officer accused
wheat grading scam in baran seed plant. two officer accused

कोटा . राजस्थान बीज निगम बारां के तत्कालीन प्लांट मैनेजर व बीज अधिकारी के खिलाफ गेहूं घोटाले में करीब 29 लाख रुपए का गबन करने पर एसीबी में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसीबी कोटा में भेजी गई है। बीज निगम बारां के तत्कालीन प्लांट मैनेजर नजमुद्दीन गौरी व बीज अधिकारी लोकेश कुमार सैनी के खिलाफ वर्ष 2014 में दादाबाड़ी निवासी ठेकेदार मुरारीलाल खंडेलवाल ने एसीबी में शिकायत दी थी।

मुरारीलाल खंडेलवाल ने एसीबी में दी शिकायत में कहा था कि बीज निगम बारां ने वेयर हाउस से 13 से 19 नवम्बर 2013 तक 10215 कट्टे गेहूं खरीदे थे। जिन्हें ग्रेडिंग के लिए निगम के प्लांट पर भिजवाया था। जिसमें से 8063 कट्टों का तो ग्रेडिंग कार्य किया गया।

मुरारीलाल खंडेलवाल ने एसीबी में आरोप लगाया था कि‍ कुल गेहूं में से 1342 क्विंटल गेहूं का न तो ग्रेडिंग कार्य किया गया और न ही स्टॉक रजिस्टर में उसका इंद्राज किया गया। इस तरह से दोनों ने सरकारी गेहूं में घोटाला कर 28 लाख 81 हजार रुपए का गबन किया है।

Read More : जो साहब का काम , वहीं करने के ले रहे थे दाम, धरे गए गुलफाम


इस शिकायत पर एसीबी कोटा के एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मुख्यालय को अनुशंसा की थी। जिसमें 23 दिसम्बर 2014 को पीई दर्ज हुई थी। ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि अब इस मामले में दोनों अधिकारियों बीज निगम बारां के तत्कालीन प्लांट मैनेजर हाल बीज निगम करमपुर गंगानगर के प्लांट मैनेजर नजमुद्दीन गौरी और बीज निगम बारां के तत्कालीन बीज अधिकारी व हाल बीज अधिकारी बीज निगम कोटा लोकेश कुमार सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on: