2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा का ऐसा पार्क जहां कदम रखते ही बच्चों और बुजुर्गों की कट जाती है जेब…जानिए कैसे

पांच से कम आयु के और 60 साल से बड़े बुजुर्गों का उद्यान में नि:शुल्क प्रवेश होने के बावजूद टिकट की राशि वसूल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 15 Mar 2018, 1:47 PM IST

Ganesh udyaan

कोटा.

शहर के गणेश उद्यान में पांच वर्ष से छोटे बच्चों और 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का प्रवेश नि:शुल्क होने के बावजूद ठेकेदार कर्मचारी बच्चों व बुजुर्गों से टिकट की राशि वसूल रहे हैं। हर महीने यहां औसतन 8 से 9 हजार ऐसे बच्चे और वृद्ध आते हैं, जो नि:शुल्क की श्रेणी में हैं लेकिन उनसे राशि वसूली जा रही। इस तरह, हर महीने 40 से 50 हजार की लूट की छूट नगर विकास न्यास ने यहां दे रखी है।
मामले में लोगों से मिली शिकायत के बाद पत्रिका संवाददाता मौके पर पहुंचा तो पार्क में घूमने आए परिवारों ने बताया कि यहां न बच्चों को छोड़ा जा रहा है, न ही बुजुर्गों को। शाम को करीब पांच बजे पार्क से निकले महावीर नगर निवासी अजय वर्मा ने बताया कि वे बच्चों समेत 11 जने पार्क में घूमने आए थे, इनके साथ 3 बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे। सभी के टिकट लेने पड़े। पार्क में आए सौरभ सिंह के अनुसार उनके बेटे की उम्र 4 वर्ष है, लेकिन उन्हें इसका टिकट लेना पड़ा।

Read More: पहले दिन ही नहीं हो पाई सरसों की खरीद - किसानों को नहीं मिले उपज तुलाने के संदेश

लोगों ने बताया कि मामला दो या पांच रुपए का नहीं, नियमों का है। जब कॉन्ट्रेक्ट शर्तों में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों व 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है तो फिर क्यों टिकट काटा जा रहा है।
बोर्ड भी लगा दिया
उद्यान में लगे एक बोर्ड पर लिखा गया है कि तीन वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का टिकट लगेगा, जबकि नगर विकास न्यास द्वारा इसके लिए लिखी गई शर्तांे में 33वें क्रम पर बताया गया है कि वरिष्ठ नागरिक जन (60 वर्ष से अधिक) एवं 5 वर्ष से छोटे बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Read More: 6 माह से प्रस्तावित है बजट नहीं आवंटित हुई अभी तक जमीन
कॉन्ट्रेक्टर आरिफ हुसैन हम नियम के अनुसार ही बच्चों का टिकट ले रहे हैं। जहां तक मेरी जानकारी है, तीन साल से अधिक आयु के बच्चे का टिकट देते हैं। इसके लिए गेट पर बैनर भी लगाया गया है। परिवार के साथ आए तीन साल से कम बच्चे का टिकट नहीं लेते, स्कूल के माध्यम से आता है तो ही लेते हैं। यदि फिर भी अनदेखी मेंं कहीं कोई कमी रह गई है तो इसे देखेंगे।
Read More: हफ्तों से बंद है हवाई सेवा यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
अध्यक्ष नगर विकास न्यास आरके मेहता उद्यान में प्रवेश शुल्क से सम्बन्धित अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों को दिखवाएंगे। गलत रूप से टिकट काटे जा रहे हैं तो कार्रवाई करेंगे।