2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हफ्तों से बंद है हवाई सेवा यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

कोटा-जयपुर हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Mar 2018, 3:39 PM IST

Kota Airport

कोटा .

कोटा-जयपुर हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जयपुर ? का सफर या तो स्वयं की गाड़ी से या टे्रन से करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हवाई सेवा 24 मार्च तक बंद रहेगी। सुप्रीम एयरलाइंस के वाइस प्रेसीडेंट आकाश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर में टैक्सी-वे बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है जिस कारण रनवे क्लोजर लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह समयावधि बढ़ भी सकती है। कोटा जयपुर मार्ग पर वैसे भी यात्री भार काफी अच्छा रहता है इसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है |

Read More: आज देखिए रणथम्भौर के टाइगर्स की दादी की कहानी, शाम को दिखाई जाएगी मछली

सुबह 10.30 से सायं 6 बजे तक कोई भी फ्लाइट जयपुर में नहीं उतर रही। जयपुर से फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे रवाना होती है और 3 बजे कोटा पहुंचती है। यहां से 3.15 बजे रवाना होकर दोपहर 4 बजे जयपुर पहुंचती है। कोटा फ्लाइट का समय रनवे क्लोजर के समय के दौरान आ रहा है, इसी कारण परेशानी आ रही है। गौरतलब है कि कोटा से जयपुर के लिए 18 अगस्त 2017 को 9 सीटर एयरक्रॉफ्ट वीटीएसआई- 701- 702 शुरू हुई थी।

Read More: "लो जी! तबादलों से बैन हटते ही याद आ गए बूढ़े मां-बाप, पहले दिन ही विधायकों के पास लगा अर्जियों का ढेर

एक दिन में शुरू कर सकते हैं दिल्ली फ्लाइट

अग्रवाल ने बताया कि कोटा से दिल्ली के लिए सरकार कहे तो एक दिन में फ्लाइट शुरू कर सकते हैं। हमारी ओर से हमने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि यहां यात्री भार ठीक मिल रहा है और किसी तरह की परेशानी नहीं। दूसरी जगह हवाई सेवा शुरू करने के लिए हमने ट्रायल भी की हुई है। यही नहीं, राजस्थान के सभी एयरपोर्ट पर हमने ट्रॉयल कर ली है।

Read More: सावधान! कोटा के इन स्कूलों में हर पल मौत का खतरा, जोखिम में है बच्चों की जान

प्रभारी अधिकारी कोटा एयरपोर्ट लोकेश निर्वाण ने कहा जयपुर में टैक्सी-वे का कार्य चल रहा है जिस कारण सभी फ्लाइट बंद हैं। जैसे ही कार्य पूर्ण होगा फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।