
कोटा .
नगर निगम 6 माह से गोशाला के लिए बजट लेकर घूम रहा, लेकिन जमीन नहीं मिल रही। मंगलवार को महापौर ने निगम अफसरों के साथ झालावाड़ रोड पर जगपुरा पुलिस चौकी के पीछे जमीन देखी। महापौर महेश विजय के साथ गोशाला समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पार्षद बृजमोहन गौड़ और अधीक्षण अभियंता प्रेमशंकर शर्मा भी रहे। यह जमीन गोशाला के लिए उपयुक्त मानी गई। महापौर ने एसई को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Read More: वानिकी विद्यार्थियों का आंदोलन 43वें दिन भी जारी दो विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
चार साल से हो रही तलाश
निगम प्रशासन 4 साल से गोशाला के लिए जमीन तलाश रहा, लेकिन अभी तक उपयुक्त जमीन नहीं मिली। पिछले दिनों जिला कलक्टर के दखल के बाद नगर विकास न्यास ने रावतभाटा रोड पर गोशाला के लिए निगम को जमीन आवंटन पर सहमति दे दी थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने मौके पर अस्सी फीसदी जमीन पर अतिक्रमण देख, इसे लेने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद उम्मेदगंज के पास जमीन देखी गई। यहां करीब 15 बीघा जमीन निगम की है, शेष यूआईटी के कब्जे में। यूआईटी ने यह जमीन देने से मना कर दिया। न्यास की यहां आवासीय योजना प्रस्तावित है।
Breaking News: परीक्षा देने जा रहा गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई को रास्ते में रोक दिनदहाड़े मारे चाकू
अब आवंटन के प्रयास...
महापौर महेश विजय ने बताया कि जगपुरा पुलिस चौकी के पीछे 25 बीघा से अधिक भूमि उपयुक्त है। अधीक्षण अभियंता को तहसील कार्यालय से जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला कलक्टर के माध्यम से नगर विकास न्यास से नगर निगम, कोटा को यह जमीन आवंटित कराने का प्रयास किया जाएगा। भूमि मिलने के बाद गोशाला का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
Published on:
14 Mar 2018, 5:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.