2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: परीक्षा देने जा रहा गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई को रास्ते में रोक दिनदहाड़े मारे चाकू
Play video

Breaking News: परीक्षा देने जा रहा गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई को रास्ते में रोक दिनदहाड़े मारे चाकू

राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज योगी के भाई पर बुधवार सुबह कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 14 Mar 2018, 1:38 PM IST

कोटा। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज योगी के भाई पर बुधवार सुबह कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More: आज देखिए रणथम्भौर के टाइगर्स की दादी की कहानी, शाम को दिखाई जाएगी मछली

जानकारी के अनुसार तेजराज परीक्षा देने कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान जेडीबी कॉलेज के सामने स्थित सरस बूथ के पास लग्जरी कार में 10- 15 युवक आए और चाकू, गंडासे व सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर तेजराज के साथी व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमबीएस पहुंचाया। हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से आईसीयू में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Read More: “लो जी! तबादलों से बैन हटते ही याद आ गए बूढ़े मां-बाप, पहले दिन ही विधायकों के पास लगा अर्जियों का ढेर

रंजिश के चलते हुआ हमाला
छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज योगी ने बताया कि मंगलवार को जेडीबी स्थित सरस बूथ पर एक लड़क-लड़की आपस में लड़ रहे थे। एसे में दोनों की समझाइश कर मामला शांत करवाया था। इसी को लेकर रंजिशवश आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।