कोटा

वन्यजीव गणना एक माह आगे बढ़ी, अब जून में होगी

कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते वन्यजीव गणना का कार्य एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया है।
less than 1 minute read
May 07, 2020
 वन्यजीवन गणना फिलहाल स्थगित
वन्यजीव गणना एक माह आगे बढ़ी, अब जून में होगी

कोटा.कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते वन्यजीव गणना का कार्य एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया है। विभाग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वन्यजीव विभाग के तहत यह गणना बुधवार व गुरुवार को होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के कारण गणना कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया है। आमतौर पर वैशाख माह की पूर्णिमा पर हर वर्ष गणना होती है। इसे देखते हुए यह गणना 6 व 7 मई को करवाई जानी थी।


सहायक वन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि अब अगले माह ५ जून को गणना की जाएगी। वन्य क्षेत्र भैंसरोडगढ़, शेरगढ़ व रामगढ़ अभयारण्य व चितौड़ जिले के विभाग तहत आने वाले क्षेत्र में गणना की जाएगी। इस दौरान वाटर पॉइंट बनाकर वहां आने वाले वन्यजीवों को गिनकर रिपोट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के हालात सुधरने व लॉकडाउन में छूट के बाद ही की जाएगी। संक्रमण को देखते हुए अभी फिलहाल गणना का कार्य 5 जून से की जाएगी।

Published on:
07 May 2020 08:06 pm