6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर व बुलडोजर जब्त

कोटा. वन विभाग की सुल्तानपुर रेंज में विभाग ने कार्रवाई कर चार ट्रैक्टर व एक बुलडोजर जब्त कर वाहन चालक व मालिकों को पकड़ा। वो वाहनों से मिट्टी व ग्रेवल खोद रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
वन मंडल की सुल्तानपुर रेंज ने अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ की कार्रवाई

अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर व बुलडोजर जब्त

कोटा. वन विभाग की सुल्तानपुर रेंज में विभाग ने कार्रवाई कर चार ट्रैक्टर व एक बुलडोजर जब्त कर वाहन चालक व मालिकों को पकड़ा। वो वाहनों से मिट्टी व ग्रेवल खोद रहे थे। सहायक वन संरक्षक तरुण मेहर ने बताया कि सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र यादव, सहायक वनपाल के नेतृत्व में गश्ती दल ने स्थानीय सुल्तानपुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।

Read More: कोरोना वॉरियर्स: बीमारी से डरे नहीं, सावधानी रखें -डॉ. महिमा सिंह

इस दौरान टै्रक्टर व बुलडोजर मालिक नापाहेड़ा निवासी मुकेश कुमार खारवाल, चालक महेन्द्र खारवाल, मदनलाल खारवाल, महावीर बैरवा, नंदकिशोर खारवाल, चालक महावीर खारवाल, महावीार मीणा, रघुवीर मीणा, मुरलीमनोहर मीणा, बालमुकुन्द मीणा को गिरफ्तार किया। सभी कि खिलाफ नियमानुसार कारज़्वाई की जाएगी। गौरतलब है कि सुल्तानपुर रेंज में गत दिनों भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लॉकडाउन का फायदा उठाकर कार्रवाई के बाद भी ये लोग अवैध खनन करता लगातार खनन में जुटे हुए थे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग का गश्ती दल अब रोजाना निरीक्षण करेंगा।