युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, आरोपी कार से आए थे, वारदात में 4 लोग शामिल बताए जा रहे हैं, वारदात से बारां शहर में सनसनी फैल गई, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
बारां.
शहर के कृषि उपजमंडी गेट पर शनिवार शाम 4 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder in Baran ) कर दी गई। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी कार से आए थे। वारदात में 4 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। वारदात से बारां शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे बारां शहर के कृषि उपज मंडी गेट पर एक युवक को करीब 4 युवकों ने घेर कर पहले सरिए से वार किया। बाद में उस पर 3 फायर किए। गोली युवक के सिर से आर-पार हो गई। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस जाप्ते के सीआई मांगीलाल यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि मंडी गेट के सामने अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या के कारणों तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
READ MORE : बारां मिनी सचिवालय में चमगादड़ों का बसेरा
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट-
इस दौरान मौके पर पहुंचे कई युवकों ने वारदात पर खासा आक्रोश जताया। एक युवक का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उसका पीछा किया जा रहा था। शुक्रवार को भी उन पर सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट आधा दर्जन युवकों ने पीछा कर हमला करने का प्रयास किया था। तब उन्होंने एक मकान में घुसकर जान बचाई थी। इस बारे में वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर थाना में पहुंचे थे। जहां से उन्हें बेरंग लौटा दिया। शनिवार सुबह भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हमलावार मंडी परिसर के बाहर एक कार से पहुंचे थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे आजाद की मौके पर ही मौत हो गई।
READ MORE : Rare NeuroSurgery : कोटा मेडिकल कॉलेज में आठ माह के बच्चे के सिर का जटिल ऑपरेशन सफल