कुशीनगर

सीएम योगी को बच्ची ने दिया गुलाब का फूल, मांगी यह मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशीनगर दौरे के दौरान दिल को खुश करने वाला दृश्य सामने आया।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 8:27 PM IST
CM Yogi
CM Yogi

कुशीनगर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशीनगर दौरे के दौरान दिल को खुश करने वाला दृश्य सामने आया। सीएम यहां निरीक्षण के लिए पडरौना ब्लॉक (Padrauni Block) के सुसवलिया गांव पहुंचे थे। संक्रमित परिवार से मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकले तो उसी गांव की रहने वाली एक बच्ची धान्या मुख्यमंत्री के पास पहुंची। उसके हाथ में एक गुलाब का फूल, एक माला व राधा-कृष्ण भगवान की एक मूर्ति थी। सीएम योगी ने उससे गुलाब का फूल व माला ले लिया, लेकिन मूर्ति वापस कर दी और कहा इसे तुम ले लो। काफी देर तक सीएम ने बच्ची से बात की। वह कक्षा दो की छात्रा है। इस दौरान बच्ची ने सीएम योगी को एक प्रार्थना पत्र भी लिखा, जिसमें बच्ची ने उसके परिवार की जमीन पर दबंगों के कब्जा होने का बात लिखी थी और मांग की थी कि सीएम उसे मुक्त करा दें।

बस्ती और सिद्धार्थनगर में कोविड व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ जिलों के दौरों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने बस्ती व सिद्धार्थनगर जिलों के दौरे किया। यहां जिला अस्पताल का उन्होंने निरीक्षण किया व कोविड व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के साथ आम जनता की भी सराहना है, जिन्होंने इस महामारी का एकजुट होकर सामना किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग आशंका जता रहे थे कि प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख नए केस आने लगेंगे, लेकिन कोरोने से ठीक होने के तुरंत बाद मैं फील्ड पर उतरा और आज यूपी में केवल 3200 ही नए केस आए हैं। उन्होंने कहा कि एक जून से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लोगों कोवैक्सीन उपलब्ध होगी। हम हर स्तर पर कोविड पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं।

Updated on:
27 May 2021, 8:27 PM IST
Published on: