7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना टीकाकरण: 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए बनेगा ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ, सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लागातार कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास में लगे हैं। बुधवार को उन्होंने टीम-9 (Team 9) संग समीक्षा बैठक की व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 May 2021, 5:25 PM IST

yogi_adittyanath_2.jpg

CM yogi

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लागातार कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास में लगे हैं। बुधवार को उन्होंने टीम-9 (Team 9) संग समीक्षा बैठक की व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी से किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने व आंशिक कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश दिए हैं। तीसरी लहर की आशंका के चलते सीएम योगी ने 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए 'अभिभावक स्पेशल' बूथ बनाये जाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में विधिवत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। हर जिले में 'अभिभावक स्पेशल' बूथ बनाये जाएंगे। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए आमंत्रित करें। यह अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा। इसे अभियान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कोरोना दूसरी लहर के बीच सीएम योगी ने 26 दिनों में 40 जिलों का किया दौरा, जानी जमीनी हकीकत

मरीजों से हर दिन संवाद हो-

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और आइसीसीसी के माध्यम से कोरोना मरीजों से संवाद बना कर उनकी जरूरतों की पूर्ति कराई जा रही है। अब इसी प्रकार पोस्ट कोविड मरीजों और ब्लैक फंगस की समस्या से ग्रस्त मरीजों/परिजनों से हर दिन संवाद किया जाए। उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। विशेषज्ञों के आकलन के दृष्टिगत कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जा रही है। सभी मेडिकल कॉलेजों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना को तेजी से पूरा किया जाए। सभी 58 मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीआईसीयू स्थापित किये जाने हैं। इसके साथ 50 बेड का एनआईसीयू भी हो। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए।

ये भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

टीकाकरण और तेज हो-

सीएम ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से चल रहा है। कल 1,47,048 लोगों को टीका-कवर प्राप्त हुआ। इस तरह अब तक इस आयु वर्ग के 13,61,550 लोगों को टीका कवर मिल चुका है। एक जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है। न्यायिक सेवा के लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षकों व कर्मचारियों के टीकाकरण हेतु 02-02 केंद्र सभी जिलों में बनाये जाएं। शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी आदि का टीकाकरण शीघ्रता से कराया जाना चाहिए।

टीकाकरण है निःशुल्क-

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क है, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सभी नागरिकों को निःशुल्क टीका-कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन की कार्यवाही व्यवस्थित, निर्बाध और प्रभावी ढंग से संचालित की जाए। जीरो वेस्टेज को ध्यान में रखकर पूरी कार्ययोजना के साथ वैक्सीनेशन की कार्यवाही का प्रभावी प्रबन्धन किया जाए। वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु ढंग से सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर चलता रहे, इसके लिए एक माह की प्लानिंग पहले से होनी चाहिए। वैक्सीनेशन सेंटर पर वेटिंग एरिया के साथ ही ऑब्जर्वेशन एरिया की व्यवस्था भी होनी चाहिए। वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़-भाड़ न हो, इसके लिए प्लानिंग के साथ जिनका वैक्सीनेशन होना है, उन्हें ही सेंटर पर बुलाया जाए।