कुशीनगर

GROUND REPORT: भूख और कुपोषण से मरते रहे मुसहर, झूठ बोलते रहे अधिकारी, सोती रहीं सरकारें, Part- 1

2004 में नगीना मुसहर की भूख से मौत के बाद सामने आयी थी मुसहरों की दयनीय दशा।
3 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 8:28 AM IST
Musahar Hunger Death Ground Report
मुसहरों की भूख से मौत की ग्राउंड रिपोर्ट

...कुशीनगर से अवधेश मल्ल

कुशीनगर. वर्ष 2004 में दोघरा गांव निवासी नगीना मुसहर की हुई भूख से मौत के बाद पहली मर्तबा मुसहरों की दयनीय दशा समाज के सामने आयी। यह बात अलग है कि उस समय भी तत्कालीन अधिकारी व सरकार नगीना की मौत की वजह बीमारी बताकर न केवल सच को छिपा लिया बल्कि अपनी जिम्मेदारी से भी पल्ला झाड़ लिया। परंतु नगीना की मौत के बाद भूख, कुपोषण व गरीबी से हो रही मुसहरों की मौत सूर्खियां बनती रही। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सच छिपाने व जिम्मेदारी से मुंह चुराने का नतीजा यह रहा कि भूख, कुपोषण व गरीबी के चलते जवानी में ही मुसहर काल के गाल मे समाते रहे। 2007 बीतते- बीतते मौत का आंकड़ा 50 को पार कर गया।

मुसहरों की ऐड़िया घिस -घिस कर मरने से मर्माहत तत्कालीन सांसद और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कुशीनगर आकर मुसहरों की बेहतरी के लिए आंदोलन किए। उनका संगठन हिंदू युवा वाहिनी मुसहरों की लड़ाई लड़ती रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कुशीनगर में उन्होंने अपना पहला कार्यक्रम मैनपुर कोट मुसहर बस्ती में लगाया और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मुसहरों को भूमि का पट्टा तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाय। मुख्यमंत्री ने मुसहरों का जीवन स्तर उठाने पर भी जोर दिया था। परंतु इस जाति के लोगों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं आया है। आज भी इस कौम के लोग भूख, कुपोषण से मर रहे हैं। गरीबी से गहरा रिश्ता रखने वाली मुसहर जाति के लोग कैसे जी रहे है, क्यों जवानी में ही काल के गाल में समा जा रहे हैं, ? इसको खंगाल रही है "पत्रिका" की यह सिलसिलेवार ग्राउंड रिपोर्ट...

चूहा और घोंघा पर निर्भरता है मुसहरों की मजबूरी IMAGE CREDIT: Partika

अनाज पैदा करने के लिए नही है खेत

जिले के खड्डा, नेबुआ-नौरंगिया, दुदही, सेवरही व तमकुहीराज विकास खंड़ों में 138 गावों में बहुतायत से रहने वाले मुसहर जाति के लोग पूरी तरह से भूमिहीन हैं। इक्का- दुक्का के पास भूमि है भी तो इतनी नहीं है कि दोनों वक्त के भोजन के लिए अनाज पैदा कर सके। फसल उगाने के लिए खेत नही होने के कारण इनकी रोटी दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहती है। यदि काम मिल गया तो जैसे-तैसे भोजन मिल जाता है।यदि काम नही मिला घर का चुल्हा नही जल पाता है।

मूसहर बस्ती में खाने के लिये घोंघा तैयार करती महिला IMAGE CREDIT: Partika


अक्सर सोना पड़ता है भूखे पेट

मुसहर जाति के अधिकतर लोग अनस्किल्ड मजदूर है। खेतों में काम करके ही अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं। कुशीनगर में जिस तरह की किसानी होती है उसके हिसाब से खेत में काम करने वाले मजदूरों को 365 दिन काम मिलना संभव नही है। इसका नतीजा यह होता है काम नही मिलने पर इन्हें भुखे पेट ही सोना पड़ता है। दोनों वक्त भोजन नहीं मिलने का नतीजा यह होता है अधिकतर मुसहर व उनके बच्चें कुपोषित हो जाते है। कुपोषित होने से यह


घोघा और चुहा खाकर भरते हैं पेट
बात पढने - सुनने में थोड़ी अटपटी लग सकती है लेकिन सौ फीसदी सच है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व खाद्य सुरक्षा गारंटी के रहते हुए भी मुसहर जाति के लोग आज भी घोघा और चुहा खाकर अपनी क्षुधा शांत करते है। गरीबी से गहरा रिश्ता रखने वाले इस जाति के लोग कभी घोघा और चुहे की सब्जी बनाकर खाते है तो कभी आग में भूनकर खा लेते है। बस इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता.है कि इनकी सेहत और शारीरिक विकास किस तरह से ह़ोता होगा।


कच्ची शराब करती है इनकी जिंदगी खराब
मुसहर जाति के लोगों से एक और विडंबना जुड़ी है। हमेशा काम नही मिलने के चलते मुसहर बस्तियों के तमाम लोग कच्ची शराब बनाने लगे है। कच्ची शराब बनाने जैसे अवैध धंधे को शुरू तो किए अपनी आय बढाने के लिए लेकिन यही धंधा इनके विकास में रोड़ा बन रहा है। कच्ची शराब बेचकर अपने कुनबे की आय बढाने की बजाय मुसहर बस्तियों के लोग खुद "कच्ची" के गिरफ्त में आ गए हैं। स्थिति यह है कि " सूर्य अस्त, मुसहर बस्ती मस्त " जैसा जुमला भी पीछे छूट गया है। दिन में भी शराब गटक लेने से इन्हें कोई परहेज नहीं है। इसका हश्र यह है कि यह अपने बारे में सोच ही नहीं पाते है...क्रमश:

Published on: