कुशीनगर पुलिस ने रविन्द्र नगर धूस थाना क्षेत्र में घेरेबंदी के दौरान फरार पशु तस्कर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप पर लदे नौ प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।
कुशीनगर में SP संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम ने गुरुवार को पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली। मुखबिर ने जिले के रविंद्रनगर धूस में पशु तस्करो की मौजूदगी की दी। इस पर थाना प्रभारी रविंद्रनगर धूस, साइबर सेल और पड़रौना की संयुक्त पुलिस टीम ने होरलापुर चौराहे पर नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की ।चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन आता देख उसे रोकने का इशारा पुलिस ने किया।
इस दौरान वाहन को भगाने की कोशिश में वह बैलेंस खो दिया। पुलिस की घेरेबंदी देख उसमें मौजूद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ लिया जिसने अपना नाम मुर्तजा हुसैन बताया। उसके पास से पिकअप वाहन में 9 गायें, लकड़ी का ठीहा, लोहे का बांका और रस्सियां बरामद हुईं। पुलिस टीम भाग रहे बदमाश का पीछा करते हुए होरलापुर कसया टोला कुटीबाग के पास घेराबंदी की गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान समशुल हक के रूप में हुई, जो मुर्तजा हुसैन का पुत्र है। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।