मथुरा के चौमुहां स्थित थाना जैंत क्षेत्र के धोरेरा खादर गांव में हसानंद गौशाला की जमीन की नपत (मापन) करने के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार कर रहे थे, जिनके साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी मौजूद थे। जब टीम निरीक्षण करने लगी, तो पहले से मौजूद ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।