कुशीनगर

कुशीनगर में कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, तहसील में हड़कंप…शुरू हुई जांच

कुशीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो से तहसील में हड़कंप मच गया है, वीडियो में एक कानूनगो साफ साफ दिख रहा है कि वह किसी किसान से पैसे ले रहा है उसके बाद दोनों में बातचीत भी हुई।
2 min read
May 02, 2026
Up news, Kushinagar
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

कुशीनगर जिले के की कप्तानगंज तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कानूनगो एक किसान से पैसे लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना दो दिन पुरानी है।

पीड़ित किसानों का आरोप है कि वे कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित अपनी जमीन की नाप कराने के लिए पिछले तीन महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन की कीमत अधिक बताकर उनसे रिश्वत की मांग की।

वायरल वीडियो में पैसे लेते साफ दिख रहे हैं कानूनगो

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसान के द्वारा दिए जा रहा पैसे कानूनगो उसे अपनी जेब में रखते हुए कैद हुए हैं। इस मामले में आरोपित कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वालों ने कभी लिखित शिकायत नहीं की।

दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कारवाई

कानूनगो के मुताबिक, जिस व्यक्ति से पैसे लेने का आरोप है, उसे उन्होंने पहले उधार दिया था और वही पैसा वापस लिया जा रहा था। फिलहाल मामले की गंभीरता देखते हुए SDM कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया वीडियो सही प्रतीत हो रहा है। मामले की ल जांच कर रिपोर्ट DM को भेजी जा रही है। SDM ने सख्त लहजे में कहा कि कानूनगो दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 32 शिकायतें

कुशीनगर के कसया तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 22 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इनमें कागजात दुरुस्ती और घरौनी से जुड़ी पांच शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। शेष शिकायतें पुलिस, विकास, आपूर्ति, नगर पालिका और विद्युत विभाग से संबंधित थीं।

Updated on:
02 May 2026 08:12 pm
Published on:
02 May 2026 07:36 pm