कुशीनगर

भरोसे का कत्ल…पशुपति नाथ दर्शन के बहाने रचा पत्नी की हत्या की साजिश, खुलासे से हड़कंप

कुशीनगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पत्नी की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में पति समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनार कार, दो मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है।

less than 1 minute read
Apr 08, 2026

कुशीनगर की कोतवाली पुलिस ने एक महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पति ने बताया कि साजिश के तहत पहले पत्नी की हत्या की और फिर मामले को दबाने के लिए खुद ही पुलिस में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

मेले से लौटते समय काल बना डंपर सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुनसान स्थान पर दोस्त के साथ मिलकर किया पत्नी का कत्ल

पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया की दुदही नगर पंचायत निवासी ऋषभ पटेल का अपनी पत्नी रेनू भारती से अक्सर विवाद होता था। इससे त्रस्त ऋषभ ने अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर पत्नी की हत्या साजिश रची। बीते 30 मार्च 2026 को उसने रेनू को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर घुमाने का झांसा दिया और कार से लेकर निकला। खड्डा क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर दोनों ने मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर और सिर पर प्रहार कर रेनू की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद ऋषभ ने एक अप्रैल को पडरौना कोतवाली में पत्नी के लापता होने की सूचना दी।

पुलिस की सख्ती पर हत्यारोपी पति ने स्वीकारा जुर्म

SP केशव कुमार के निर्देश पर विवेचना शुरू हुई, तो मामले की परत दर परत खुलती गई।महराजगंज में मिले शव की पहचान होने के बाद जब पुलिस ने ऋषभ से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और स्वाट टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों पति ऋषभ पटेल निवासी दुदही, थाना विशुनपुरा व प्रियांशु सिंह, निवासी जटहां रोड, पडरौना को दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम; फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, बहन का रो-रो कर बुरा हाल

Updated on:
08 Apr 2026 03:43 pm
Published on:
08 Apr 2026 02:26 pm
Also Read
View All