8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेले से लौटते समय काल बना डंपर सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोंडा में मेले से लौट रहे चूड़ी व्यापारी की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। वह सात बच्चों का सहारा था। हादसे के बाद परिवार पर संकट छा गया। इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

2 min read
Google source verification
मौके पर पहुंची पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

मौके पर पहुंची पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। चूड़ी बेचकर घर लौट रहे एक मेहनतकश दुकानदार की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। जिसके सिर पर सात बच्चों और पत्नी की जिम्मेदारी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

गोंडा जिले के कर्नलगंज-कटरा बाजार मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कर्नलगंज नई बाजार के रहने वाले मोहम्मद रईस रोजी-रोटी की तलाश में बलरामपुर के तुलसीपुर मेले में चूड़ी बेचने गए थे। मेहनत के बाद वह सुबह अपने घर लौट रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
जब वह गैस एजेंसी के गोदाम के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रईस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को कोतवाली ले जाकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल नरेंद्र राय के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मोहम्मद रईस की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच बेटियां, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। दो छोटे बेटे हैं। अब परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।