कुशीनगर

PCS अधिकारी को उनके ही कमरे में बंद कर सरकारी और निजी कार को किया आग के हवाले

यूपी के कुशीनगर जिले में खंड विकास अधिकारी को कमरे में बंद कर उनकी सरकारी बोलेरो और निजी कार जला दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

2 min read
Feb 27, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

कुशीनगर जिले में गुरुवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। कुछ अज्ञात युवकों ने नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के बीडीओ और पीसीएस अधिकारी रामखेलावन राम को उनके किराए के मकान में बाहर से बंद कर दिया और उनकी दो कारों में आग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर जिले में गुरुवार देर रात कुटवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। ये दोनों वाहन नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रामखेलावन राम के थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले उनके मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। ताकि वे बाहर न निकल सकें, और फिर सरकारी बोलेरो तथा उनकी निजी वैगन-आर कार में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज

बीडीओ बोले- वह अपने कमरे में सो रहे थे

खंड विकास अधिकारी रामखेलावन राम ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि वे गुरुवार को जिला मुख्यालय से बैठक कर लौटे थे। रात करीब 10 बजे सो गए थे। आधी रात के करीब उन्हें बाहर कुछ हलचल सुनाई दी। जब वे नीचे जाने लगे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। इसके बाद वे छत पर पहुंचे। जहां से उन्होंने देखा कि दोनों कारें आग की चपेट में थीं। उन्होंने छत से ही शोर मचाकर लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

आग की ऊंची लपटे देख ग्रामीण निकले घरों से बाहर

आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल पर पेट्रोल से भारी दो प्लास्टिक बोतल बरामद

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से पेट्रोल से भरी दो प्लास्टिक की बोतलें मिली हैं। जिससे आगजनी की आशंका मजबूत हुई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पेट्रोल पंपों पर भी पूछताछ की जा रही है।

Published on:
27 Feb 2026 07:37 pm
Also Read
View All
नायब तहसीलदार ने मुंशी को दीं जातिसूचक गालियां, निकाला जूता…अधिवक्ता बोले, ब्राह्मण समाज का अपमान, योगी राज में क्या जूता से मिलेगा न्याय

कश्मीर में तैनात कैप्टन की कार्डियक अरेस्ट से असामयिक मौत, इकलौते बेटे थे अमन…परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर बनाई वीडियो… रोते-रोते फंदे से लटक गया युवक, 2 मासूमों के सिर से उठा बाप का साया

कुशीनगर में अधिकारियों का सख्त एक्शन, 34 अपराधी किये गये जिला बदर…लॉ एंड ऑर्डर से समझौता नहीं

दो पत्नी 6 बच्चों का बाप… आधी रात घुसा पड़ोसी के घर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़ा साड़ी से बांधकर किया पिटाई

अगली खबर