लखीमपुर खेरी

यूपी के 8 लोगों की मौत: भिंड में सड़क पर बैठी गाय को बचाने में ट्रक से टकराई पिकअप, 23 घायल, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में एनएच-719 पर पिकअप-ट्रक भिड़ंत में यूपी के 8 मजदूरों की मौत हो गई। गाय बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, जानें पूरी घटना।
2 min read
bhind truck pickup accident up workers death lakhimpur
मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार रात हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी निवासी आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास करीब रात एक बजे हुआ, जब मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। सभी मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पूरा कर अपने गांव लौट रहे थे।

गायों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार हादसे के वक्त करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। उनके मुताबिक, छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने पिकअप को मोड़ने की कोशिश की, जिससे वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 गंभीर रूप से घायल हो गए।

धान रोपाई का काम पूरा कर लौट रहे थे मजदूर

घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और डायल 108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 108 एम्बुलेंस प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तुरन्त 5 एम्बुलेंस मौके पर भेजी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को गोहद अस्पताल भिजवाया गया। जहां से कई की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जिसमें से तीन लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पांच शव गोहद में, तीन ग्वालियर में रखे गए

मृतकों में से पांच के शव गोहद में और तीन के शव ग्वालियर में रखवाए गए हैं, जहां उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे में पिकअप चालक के अलावा ट्रक चालक भी घायल हुआ है। घायलों में से जिन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ग्वालियर स्थित जय आरोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी प्रभारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए घटना के संबंध में अहम जानकारी दी है।

डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा गोहाद चौराहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छीमका गांव के पास हुआ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार थे, जिसकी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर (ट्रक) से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। यूपी सरकार और मध्य प्रदेश के स्थानीय प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है ताकि घायलों को त्वरित इलाज मिल सके। सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लखीमपुर के मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने और पार्थिव शरीरों को ससम्मान उनके गांव पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Updated on:
18 Aug 2026 12:43 pm
Published on:
18 Aug 2026 09:20 am
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान