लखीमपुर खेरी

Cobra in School: स्कूल के क्लास रूम में निकला नाग-नागिन का जोड़ा, रौद्र रूप देख मची भगदड़

Cobra in School: सपेरे ने नाग को पकड़कर एक बोरी में बंद कर कर दिया। उसके बाद गुस्से से भरी नागिन को भी एक डंडे की सहायता से पकड़ कर दूसरी बोरी में भर दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 5:17 PM IST
snake_lakhimpur.jpg

Cobra in School: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के एक सरकारी स्कूल में अचानक से नाग-नागिन का जोड़ा निकलने से स्कूल में छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। स्कूल के छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद नाग-नागिन को किसी तरह क्लास रुम से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि नाग-नागिन ने किसी बच्चे को डंसा नहीं।

मामला लखीमपुर खीरी के निघासन विकास खंड के सिसैया ग्राम का है। जहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह जब स्कूल में बच्चे पढ़ने के लिए आए तो अचानक से कक्षा 4 के क्लास रूम में एक नाग- नागिन का जोड़ा निकल आया। नाग-नागिन के जोड़े का रौद्र रूप देखकर छात्र-छात्राओं और स्कूल के टीचरों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने एक सपेरे को मौके पर बुलाया। नाग और नागिन का जोड़ा क्लास में रखे एक लोहे की टीन के पीछे जाकर छुप गया था।

सपेरे ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाग पर सबसे पहले काबू पाया। सपेरे ने नाग को पकड़कर एक बोरी में बंद कर कर दिया। उसके बाद गुस्से से भरी नागिन को भी एक डंडे की सहायता से पकड़ कर दूसरी बोरी में भर दिया। गनीमत तो यह रही कि नाग और नागिन के जोड़े ने किसी पर हमला नहीं किया।

जिस तरीके से क्लास रूम में छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं मौजूद थे किसी भी बड़े हादसे होने की उम्मीद हो सकती थी। स्कूल के अध्यापकों ने एहतियात बरते हुए क्लास रूम से सभी छात्र-छात्राओं को बाहर कर दिया और सपेरे को बुलाकर इस नाग-नागिन के जोड़े को पकड़वा दिया।

बता दें कि यह इलाका दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से घिरे होने के चलते अक्सर जगली जानवर बस्ती में आ जाते हैं, जिससे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान