2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रिटायरमेंट के बाद की नो टेंशन, एलआईसी ने पेश की शानदार पॉलिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने एक नई और शानदार जीवन शांति पॉलिसी की शुरुआत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Nov 2021, 1:50 PM IST

new_jeevan_shanti_lic_plan.jpg

नोएडा. हर आदमी को अपने बुढ़ापे की चिंता होती है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वालों की चिंता तो और ज्यादा होती है कि रिटार्यमेंट के बाद घर, दवा इत्यादि के खर्च कैसे चलेंगे। लेकिन अब आपको इस बात की चिंता करने की बिलकुल भी नहीं है, क्योंकि एलआईसी ने एक बेहतरीन योजना पेश किया है। जिसमें समय रहते आप निवेश कर अपने बुढ़ापे के खर्च को आसीनी से मैनेज कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सांग 'हम तो तेरे आशिक हैं' का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

एलआईसी ने शुरू की शानदार पॉलिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने एक नई और शानदार जीवन शांति पॉलिसी की शुरुआत की है। इस पॉलिसी में आपको एक बार निवेश करने के बाद बाद जीवन भर गारंटी के साथ पेंशन मिलेगी। जिससे आप रिटायरमेंट के बाद के खर्च को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

तुरंत शुरू करा सकते हैं पेंशन

भारतीय जीवन बीमा निगम ने पुराने प्लान जीवन अक्षय प्लान जैसा जीवन शांति पॉलिसी को बनाया है। इस पॉलिसी में आपको दो ऑप्शन दिया गया है। पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। पहले यानी इमीडिएट एन्युटी के तहत पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है। वहीं, दूसरी यानी डेफ्फर्ड एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के 5,10,15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी बात यह है कि आप चाहें तो अपनी पेंशन को तुरंत भी शुरू करा सकते हैं।

ऐसे बनेगी पेंशन

जीवन शांति पॉलिसी योजना के तहत पेंशन की रकम निश्चित नहीं है। आपके निवेश, उम्र और डिफरमेंट पीरियड के अनुसार आपकी पेंशन मिलेगी। निवेश और पेंशन शुरू होने के बीच की अवधि जितनी ज्यादा होगी या उम्र जितनी ज्यादा होगी, आपको पेंशन उतनी ही मिलेगी। एलआईसी आपके निवेश पर बन रहे फीसदी के हिसाब से पेंशन देती है।

यह भी पढ़ें : NTPC Jobs: NTPC में निकली कई पदों पर बंपर भर्ती, तुरंत चेक करें डिटेल