
NTPC Jobs: कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों ने पिछले दो सालों से कोई नई भर्ती नहीं हो सकी है। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी (NTPC) में एग्जीक्यूटिव के पदों के पर भर्तियां की जा रही है। इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख तारीख 30 नवंबर है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियुक्ति से संबधित जानकारी
पद का नाम – एग्जीक्यूटिव (हाइड्रो)
पदों की कुल संख्या – 15
पे स्केल – 60 हजार रुपए पे स्केल के साथ अन्य भत्तों के साथ पूरी तनख्वाह दी जाएगी।
योग्यता
अगर इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक डिग्री जरुरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता है वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि बीई या फिर बीटेक में उनके 60 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियो के पास एक वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बदा दे कि आयु की गणना 30 नवंबर 2021 को जाएगी।
चयन प्रक्रिया
किसी भर्ती प्रकिया में सबसे अनिवार्य होता है चयन प्रक्रिया। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। और अधिक जानकारी अभ्यर्थी एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
एनटीपीसी भर्ती के लिए अभ्यर्थी careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है।
Published on:
20 Nov 2021, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.