2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड सांग ‘हम तो तेरे आशिक हैं’ का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

यह भोजपुरी गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। इस गाने को दो दिन 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस गाने पर तीन हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Nov 2021, 12:28 PM IST

bhojpuri_song.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और सिगर रितेश पाण्डेय ने कुछ ही सालों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। बाकी बड़े एक्टर और सिंगर की तरह ही रितेश भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। रितेश पाण्डेय का एक और गाना आजकल धमाल मचा रहा है। इस गाने को बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र के गाने ‘हम तो तेरे आशिक हैं’ पर फिल्माया गया है। इस गाने का भोजपुरी वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने दुबई की सड़क पर लहंगा पहन किया डांस, वीडियो वायरल

दिख रही है रितेश और श्वेता की जबरदस्त केमेस्ट्री

इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर रितेश पाण्डेय खुद ही एक्टिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। रितेश के साथ इस गाने में एक्ट्रेस श्वेता महारा दिखाई दे रही हैं। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

20 लाख से ज्यादा बार देखा गया गाना

यह भोजपुरी गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। इस गाने को दो दिन 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस गाने पर तीन हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने को 63 हजार से ज्यादा लोग अभी तक लाइक भी कर चुके हैं।

जेडी बहादुर ने लिखा है गाने के बोल

बता दे इस गाने को सिंगर रितेश पाण्डेय ने गाया है। तो वहीं वीडियो में भी रिेतेश के साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा दिखाई दे रही हैं। गाने के बोल जेडी बहादुर ने लिखा हैं, तो म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस भोजपुरी गाने के डायरेक्टर टीम संजू यानि गुंजन हैं। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी लकी विश्वकर्मा ने निभाई है।

ऑरिजिनल गाना है बेहद लोकप्रिय

बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र पर फिल्माए गए इस ऑरिजन गाने को फेमश सिंगर लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था। उनकी आवाज में गाने को खूब पंसद किया गया है। आज भी ये गाना लोगों के बीच बेहद प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, देने होंगे ये कागजात