
नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीलम गिरी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीलम ने लहंगा चोली पहन भोजपुरी गाने पर दुबई की सड़क पर डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस नीलम गिरी के इस अंदाज को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।
ब्रेफिक्र होकर दुबई की सड़क पर लगा रही हैं ठुमके
अभिनेत्री नीलम गिरी ने इस वीडियो में गुलाबी रंग के लहंगे में बुहत ही खूबसूरत लग रही है। नीलम ने कानों में झुमके और गले में हार भी पहनी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नीलम बेफिक्र होकर दुबई की सड़क पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके पास से कई गाड़ियां भी गुजर रही है। इस वीडियो को नीलम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर किया और कैप्शन में लिखा है, 'गोडवाना दुबई'।
फैंस को पंसद आ रहा है वीडियो
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के डांस को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस नीलम के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। एक्ट्रेस नीलम गिरी ने वीडियों के साथ ही लहंगा पहने अपनी एक तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसे अब तक 40 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साल 2019 में गाए छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो, की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में अपना नाम कमाया है।
Published on:
19 Nov 2021, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.