लखीमपुर खेरी

नागिन डांस करने के लिए हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Lakhimpur Kheri News : शादी में एक व्यक्ति ने डीजे पर नागिन डांस बजाने की मांग की। इसके बाद बारातियों और घराती भिड़ गए।
less than 1 minute read
Fight for Nagin Dance in Lakhimpur Kheri
बारातियों और घराती आपस में मारपीट करते हुए

लखीमपुर खीरी में नागिन डांस करने के लिए दूल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। यह मामला मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 16 मार्च को शफीक उर रहमान की बेटी की शादी, मोहल्ले के अरमान के साथ हो रही थी। वहां तमाम हिंदी गाने बजाए रहे थे। सभी डांस भी कर रहे थे।

मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल
आचानक वहां दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष अपने घर से लाठी-डंडे निकाल लाए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजुद बारातियों और घरातियों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

नागिन डांस के लिए शुरू हुआ विवाद
मारपीट का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस पूरे विवाद के पीछे नागिन डांस ही था। एक पक्ष ने डीजे पर नागिन डांस बजाने की मांग की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

शादी में मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही बाराती और घराती एक हो गए। ये मामला दोनों पक्षों ने आपस में निपटा भी लिया। किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई।

Updated on:
18 Mar 2023 06:07 pm
Published on:
18 Mar 2023 06:06 pm
Also Read
View All
‘इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत के लिए छोड़ा पति’, बिहार की महिला खीरी के युवक के प्यार में पहुंची यूपी, पति और 3 बच्चों को छोड़ा

लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा