लखीमपुर खेरी

फिल्मी स्टाइल में पांच दबंगों ने नाजायज असलहों से की फायरिंग, भयभीत लोगों ने कोतवाली में दी तहरीर

इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पांच युवकों के विरूद्ध सदर कोतवाली में तहरीर दे दी है...
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 1:59 PM IST
Five dabangg firing in filmy style in Lakhimpur Kheri
फिल्मी स्टाइल में पांच दबंगों ने नाजायज असलहों से की फायरिंग, भयभीत लोगों ने कोतवाली में दी तहरीर

लखीमपुर-खीरी. बीती देर रात शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में फिल्मी स्टाइल में एक घर के बाहर पांच दबंग युवकों द्वारा नाजायज असलहों से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग की आवाज से घर के अंदर के लोग सहम गए और बचाव में घर के खिड़की-दरवाजे बंदकर लिए। वहीं इस घटना से मोहल्ले में भी हड़कम्प मच गया। सूचना पर सीओ आरके वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दबंग युवक वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पांच युवकों के विरूद्ध सदर कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही भयभीत परिवार ने स्थानीय कई लोगों के साथ एसपी से मिलकर कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।


सदर कोतवाली में दिए गए प्रार्थनापत्र में शकील अहमद उर्फ भानू पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद (प्यारेपुर) ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे विपक्षीगण सरोज सिंह, सलमान, प्रधान निवासीगण मोहल्ला हिदायतनगर, भूपेन्द्र निवासी नौरंगाबाद व सानू अवस्थी निवासी जलनिगम कालोनी अपने-अपने हाथों में नाजायज असलहों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए उसे जान से मार देने की नियत से आठ-दस रांउड फायर भी किए। शकील ने बताया कि फायर होने से वह और उनके परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह घर का दरवाजा बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।

फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के काफी लोग वहां एकत्र होने लगे। भीड़ एकत्र होते देख विपक्षीगण दो-तीन दिन के अंदर जान से मार देने की एलानिया धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे मोहल्ले में भय व्याप्त है। यह घटना उसके मकान पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। शकील अहमद का कहना है कि विपक्षीगण उसे जान से मारना चाहते है, इसलिए उसकी व उसके परिवार को जान का खतरा देखते हुए तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए, साथ ही विपक्षीगणों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्जकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार व अन्य लोग एसपी रामलाल वर्मा से मिले और उन्हें घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान