लखीमपुर खेरी

इस नेता ने हिन्दू महापंचायत में बोला हमला, योगी-मोदी ने हिंदुओ के साथ किया छलावा

जो भी हम हिंदुओ के हित की बात और काम करेगा उसी को हमारा वोट जाएगा फिर वो कोई भी पार्टी हो...

2 min read
Hindu Samaj Party president Kanlesh Tiwari in Lakhimpur Kheri
इस नेता ने हिन्दू महापंचायत में बोला हमला, योगी-मोदी ने हिंदुओ के साथ किया छलावा

लखीमपुर खीरी. अगले चुनाव में हर हिन्दू ये प्रण कर ले कि जो भी हम हिंदुओ के हित की बात और काम करेगा उसी को हमारा वोट जाएगा फिर वो कोई भी पार्टी हो। यह बात हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने मढ़राही में बुलाई गई हिन्दू महापंचायत में कही।

हिंदुओं के हित की बात करने वालों की कमी

कमलेश तिवारी ने महापंचायत के दौरान कहा कि आज समाज मे हिंदुओ के हित की बात करने वाले लोगों की कमी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हिदू समाज पार्टी सिर्फ हिंदुओ के हित की बात करती है। फिर वह किसी भी जाति का हो। ये भाजपा सरकार चाहे योगी हो मोदी इन्होंने हिंदुओ के वोट लेकर उनके साथ छलावा किया। अगले चुनाव में हर हिन्दू ये प्रण कर ले। कि जो भी हम हिंदुओ के हित की बात व काम करेगा उसी को हमारा वोट जाएगा। फिर वो कोई भी पार्टी हो। अब तक 70 साल जो नही हुआ वो हम करेंगे। पाकिस्तानी मुसलमान जो को अवैध रूप से भारत मे रह रहे हैं। इनको हम यहां से निकल बाहर करने का काम हम करेंगे। केरल कश्मीर बंगाल उदाहरण हैं।

पीएम पर कसा तंज

जहां भी मुसलमान बढ़ा वो इस्लामिक राज्य बन गया। हमारी सरकारों ने देश को धर्मशाला बना दिया। फिर चाहे रोहंगिया हो या पाकिस्तानी या बांग्लादेशी इनको वोट बैंक की राजनीति के लिये शरण दी जा रही है। इन मुसलमानों ने भारतीय संविधान को न माना है और न कभी मानेंगे। भारत ही एक ऐसा देश है। मुसलमानों ने मुझे मरवाने के लिए तीन सौ करोड़ का फतवा जारी किया था लेकिन मैं आज भी घूम रहा हूं। जब एटीएस ने आतंकवादियों को पकड़ा तो पता चला कि ये फंड दुबई से आया था। मैं संविधान व कानून को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूं। जब संविधान नही रहेगा तो शासन प्रसाशन भी नहीं रहेगा। इतना ही नही कमलेश ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनमें भी पहले जैसा जोश नहीं है। जय श्री राम के नारों में के साथ सत्ता पाकर सब भूल गये। इस हिन्दू महापंचायत के दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम केेेे दौरान भाारी संख्या पुलिस बल मौजूद रहा।

Published on:
18 Jul 2018 02:18 pm
Also Read
View All