8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी

दबोचे गए अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के दो सदस्य, पुलिस ने पांच बाइक की बरामद

आये दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही...

Google source verification

लखीमपुर खीरी. कोतवाली गोला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बाइक बरामद होने का दावा किया है।

 

पुलिस ने कई बाइक की बरामद

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी घनश्याम चैरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गोला गोकर्णनाथ आदर्श कुमार सिंह, एसआई अरविंद राय विकास चैराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक अपाचे बाइक पर सवार होकर सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव राजेपुर निवासी अंद्रपाल जायसवाल और गोला गोकर्णनाथ के गांव भटपुरवा निवासी अवधेश निकले। पुलिस ने दोनों से जब कागज मांगे तो आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर शक हुआ तो पुलिस उन्हें कोतवाली लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्य निकले। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य बाइक बरामद की। जिस अपाचे बाइक पर आरोपी सवार थे। वह बाइक सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र से चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट भी हरगांव थाना पर दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेज दिया है।

 

पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम

जिले में आये दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही। ये शातिर बाइक चोर रात हो या दिन का उजाला बेधड़क बाइक पार कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाने के बाद भी पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में नाकाम रहती है।