लखीमपुर खेरी

मुख्यमंत्री जी! किसानों को कर्जमाफी की जानकारी के बदले घूस लेता है यह लेखपाल, वीडियो वायरल

खीमपुर-खीरी के निघासन तहसील में किसान कर्जमाफी से जुड़ी जानकारी के बदले देने होते हैं 200 रुपए प्रति व्यक्ति
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2017, 2:04 PM IST
Ghuskhor Lekhpal

लखीमपुर-खीरी. जिले में कर्जमाफी की जानकारी देने के एवज में लेखपाल खुलेआम रिश्वत ले रहा है। इसके लिए बाकायदा रेट लिस्ट भी जारी किया गया है। यहां कर्ज माफी की जानकारी के लिए किसानों को 200 रुपये प्रति व्यक्ति देना पड़ता है। लेखपाल मोहम्मद हसीब का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुलेआम रिश्वत ले रहा है। एडीएम उमेश नारायण पांडे में कहा कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में लेखपाल के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर जिले की निघासन तहसील में तो योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किसानों को कर्ज में मिली छूट की जानकारी बताने के नाम पर भी लेखपाल द्वारा रेट फिक्स कर दिया गया है। अगर आप को किसान कर्जमाफी से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए है तो पहले लेखपाल को तय सुविधा शुल्क अदा करिए। लेखपाल द्वारा निर्धारित भुगतान करने के बाद ही आपको किसान कर्जमाफी के बारे में कोई जानकारी मिलेगी। मामला लखीमपुर जिले की निघासन तहसील के त्रिकोलिया गांव का है।

200 रुपए में किसान कर्जमाफी
निघासन तहसील में लेखपाल लेखपाल मोहम्मद हसीब द्वारा एक फरमान जारी किया गया। इसके तहत किसान कर्जमाफी से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए प्रति व्यक्ति को 200 रुपये के हिसाब से देना होगा। लेखपाल को चढ़ावा चढ़ाने के बाद ही आपको जानकारी मिल सकेगी कि शासन द्वारा आपका कर्ज माफ हुआ है या नहीं।

चुपके से बना लिया वीडियो
मंगलवार को लेखपाल मोहम्मद हसीब गांव में लोगों को 200 रुपये रिश्वत लेकर जानकारी दे रहे थे। तभी किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद इसके बाद लेखपाल द्वारा वीडियो फर्जी होने का दावा किया जाने लगा। वहीं इस मामले में एडीएम उमेश नारायण पांडे में बताया कि मामले की जानकारी हुई है। एसडीएम को जांच के निर्देश दे दिये गये हैं। अगर सत्यता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
6 Sep 2017, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान