लखीमपुर खेरी

…अब एलईडी लाइट से जगमगाएंगी शहर की सड़कें

अगले सप्ताह से कंपनी लाइट बदलने का काम शुरू कर देगी...
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 8:18 AM IST
LED lights on road in Lakhimpur Kheri UP news
...अब एलईडी लाइट से जगमगाएंगी शहर की सड़कें

लखीमपुर खीरी. शहर वासियों के लिये अच्छी खुशखबरी अब उनका अपना शहर एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। इसके लिये नगर पालिका शहर की सभी पुरानी पांच हजार लाइट बदलवाकर उनकी जगह नए एलईडी लाइटें लगायेगी। इससे जहां शहर की सभी सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं से बिजली की खपत भी कम होगी और नगर पालिका पर पड़ने वाली बिजली के बिल के भोज में भी काफी कमी आएगी। इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज भी कम लगेगा।

अगले हफ्ते से शुरू होगा काम

शहर में नगरपालिका की लगभग पांच हजार स्ट्रीट लाइटें है। इसमें तमाम लाइट काफी पुरानी हैं। इन स्ट्रीट लाइटों में जहां बिजली की खपत अधिक होती है, वहीं पर्याप्त रोशनी नहीं होती है। पुरानी लाइट की रोशनी पीली होने के कारण सड़कों पर प्रकाश पूरी तरह से नहीं हो पाता है। इसके लिए नगर पालिका ने जनवरी में सर्वे कराया था। इसमें शहर की तमाम लाइट खराब पाई गई थीं। हालांकि कई लाइट को ठीक भी कराया गया था। इसके बावजूद अभी तक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की कमी है। अब नगर पालिका ने शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बदलवाने का फैसला किया है। वहीं नगर पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। कंपनी से समझौता हो गया है। अगले सप्ताह से कंपनी लाइट बदलने का काम शुरू कर देगी।


बिल के डिफरेंस से होगा कंपनी का भुगतान

शहर की पुरानी लाइटें बदल जाने से नगरपालिका की बिजली में लगभग आधे की बचत होगी। अभी तक लगभग नौ लाख रुपये प्रतिमाह बिजली का बिल नगरपालिका को भुगतान करना पड़ता है। कंपनी से नगरपालिका का जो समझौता हुआ है। उसके अनुसार एलईडी लाइट लगाने से बिजली के बिल में जो कमी आएगी। उस अंतर की धनराशि से नगरपालिका लाइटों का भुगतान करेगी।

कंपनी सात साल तक करेगी मेंटीनेंस

नगर पालिका में एलईडी लाइट लगाने वाली संस्था एनर्जी इन्फिसेस सर्विसेज लिमिटेड में नगर पालिका से समझौता किया है। कि कंपनी लाइट बदलने के साथ सात वर्षों तक फ्री मेंटेनेंस भी करेगी। जो लाइट खराब होगी। उसकी मरम्मत का कार्य करेगी। इन एलईडी लाइट लगने के बाद नगर पालिका को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान