लखीमपुर खेरी

लू के थपेड़ों ने किया परेशान, यूपी में गर्मी से दो की मौत, विज्ञानी बोले जल्द मिलेगी राहत

मौसम विभाग का दावा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है
2 min read
summer
लू के थपेड़ों ने किया परेशान, यूपी में गर्मी से दो की मौत, विज्ञानी बोले जल्द मिलेगी राहत

लखनऊ. उत्तर भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। साल की सबसे गर्म दोपहरी ने शुक्रवार को लखनऊ को खूब तपाया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के साथ पारा 45 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, शनिवार को इससे चार डिग्री कम तापमान ने कुछ राहत का एहसास कराया। लेकिन अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग का दावा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन बाद में नमी बढ़ने के साथ ही उमस बढ़ेगी।

बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण पूर्वी हवा के चलते तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इसका असर झुलसती गर्मी पर पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर पछुआ हवाओं का जोर और ड्राई वेदर कंडीशन के चलते लू से प्रदेश तप रहा है। रविवार से बिहार के आसपास सक्रिय मौसमी सिस्टम से तराई के इलाकों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदली से राहत के आसार हैं। विंड पैटर्न बदलने से तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून प्रदेश में देर से पहुंचने के आसार हैं।

प्रयागराज सबसे गर्म

प्रयागराज गुरुवार को 48 डिग्री से अधिक तापमान पर पहुंच गया। हालांकि, शुक्रवार को घटकर 44.55 डिग्री पर पहुंच गया। झांसी, आगरा, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी में तापमान 44-45 डिग्री के बीच रहा। हमीरपुर में 44.2 और बस्ती में तापमान 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ।

कासगंज में लू लगने से मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बस यात्रा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। उसे कासगंज कोतवाली की नदरई चौकी से पुलिस कर्मियों ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया था। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार, शरीर का तापमान बढ़ने से उसके दिमाग की नस फट गई थी। इसके अलावा महोबा में लू की चपेट में आने से एक की मौत हो गई।

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में पारा 46.8 डिग्री जा पहुंचा। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली मे रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी और लू से 4 जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है। आधे भारत में लू र गर्मी का कहरा जारी है। आनेवाले दिनों में भी विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लू और गर्म हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

6 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

आईएमडी (IMD) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के 6 जून के आसपास केरल में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश में 29 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सामान्य रहेगा।

रखें इन बातों का ध्यान

40 डिग्री से ऊपर पारा पहुंचने पर लू जैसी स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में नौतपा के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलने से पहले दही-शक्कर व पानी पीकर निकलें। कुछ न कुछ हेल्दी खाकर निकलें। खाली पेट निकलने से डीहाईड्रेशन हो सकता है। गर्मी व लू के कारण चक्कर आ सकते हैं। इसलिए जूस और लिक्विड डायट पर ज्यादा फोकस करें।

Published on:
01 Jun 2019 05:24 pm
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान