लखीमपुर खेरी

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की के मौसा को मारी गोली, प्रेमिका का भी कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

- लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र का मामला- पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 5:04 PM IST
lakhimpur kheri
पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी. एकतरफा प्यार का इजहार और छेड़खानी का विरोध करने पर एक दबंग युवक ने लड़की और उसके मौसा को गोली मार दी। इससे लड़की के मौसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की के गोली पैर में लगी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त शुभम मौके से फरार है. जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम औलियापुर निवासी शुभम शुक्ला युवक ने बीती रात एक लड़की से घर में एकतरफा प्यार का इजहार करने लगा और लड़की के साथ छेड़छाड़ का प्रयास भी किया। लड़की ने जब शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये। लड़की और परिजनों द्वारा जब युवक की इस हरकत का विरोध किया गया तो शुभम ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया।

मौसा के साथ नल पर पानी पी रही थी
गुरुवार सुबह शुभम अपने साथियों के साथ असलहा लेकर लड़की के घर में घुसा, जहां नल पर पानी पी रहे लड़की के मौसा और लड़की पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इससे लड़की के मौसा मुन्ने शुक्ला के पीठ में गोली लगी और लड़की के पैर में। गोली लगने से मुन्ना शुक्ला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पैर में गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वारदात के बाद से आरोपित युवक फरार है।

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त शुभम मौके से फरार है. जिसकी तलाश जारी है।

देखें वीडियो...

Updated on:
12 Sep 2019, 5:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा