लखीमपुर खेरी

दो दिनों में 6 मौतें: किसी की लाश जमीन पर चिपकी तो कोई कई फीट ऊंचा उछला! सड़क हादसों से दहला यूपी

6 Died In Separate Road Accidents: दो दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए।
2 min read
six people died in separate road accidents in uttar pradesh lakhimpur kheri
दो दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत। फोटो सोर्स-AI

6 Died In Separate Road Accidents: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

लखीमपुर सड़क हादसे में 3 की मौत

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को लखीमपुर खीरी में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना शुक्रवार देर रात भीरा थाना इलाके में हुई। यहां 3 दोस्त- रोहित गुप्ता (22), हसीब (21) और संदीप शुक्ला (23) अपनी बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार में सवार लोग फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल कई मीटर दूर जा गिरी। बताया जा रहा है कि टक्कर की वजह से तीनों कई फीट ऊंचे उछल गए। इसके बाद कार एक नहर में गिर गई और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। देर रात होने के कारण, शनिवार सुबह तक इस घटना का पता नहीं चला। बाद में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

सड़क हादसे में 3 की मौत

वहीं, शनिवार को एक अन्य दुर्घटना में गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को कुचल दिया। जिससे 20-25 साल की दो महिलाओं साहिबा और दीदार और 13 साल की खदीजा की मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी उसने स्कूटर को टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। साहिबा और दीदार BA प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स थे, जबकि 13 साल की खदीजा साहिबा की भतीजी थी। तीनों एक रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौट रही थी।

मामलों में SSP ने क्या कहा?

मामलों को लेकर लखीमपुर खीरी के SSP संकल्प शर्मा ने कहा, "दोनों ही मामलों में चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामलों की जांच की जा रही है।"

Also Read
View All
लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान