लखीमपुर खेरी

इस IPS अधिकारी ने लिया ऐसा फैसला, कई लोग सड़कों पर नहीं चला पाएंगे बाइक, लोगों में चर्चा

हेलमेट न खरीदने तक आपको बाइक भी नही चलाने दी जाएगी...
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 10:56 AM IST
SP Ram Lal Verma instruction about helmet in Lakhimpur Kheri UP news
इस IPS अधिकारी ने लिया ऐसा फैसला, कई लोग सड़कों पर नहीं चला पाएंगे बाइक, लोगों में चर्चा

लखीमपुर खीरी. बाइक चलाने वाले इस बार हेलमेट जरूर खरीद ले। क्योंकि इस बार खीरी पुलिस बिना हेलमेट पकड़े जाने पर बक्सने वाली नही है। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान तो होगा ही। साथ ही हेलमेट न खरीदने तक आपको बाइक भी नही चलाने दी जाएगी।

हेलमेट को लेकर अभियान

जी हां, आपको बताते चलें कि खीरी पुलिस एक बार फिर से एक जुलाई से जिले भर में हेलमेट को लेकर अभियान चलाने जा रही है। अब सड़कों पर ऐसी कोई भी दुपहिया वहन चालक को नहीं निकलने दिया जाएगा। जिसके पास हेलमेट हो। एसपी रामलाल वर्मा ने इस आशय से यह निर्देश जिले भर के थाना कोतवाली प्रभारियों को जारी किया है। आदेश में साफ किया गया है। कि सड़कों पर निकलने वाले हर दुपहिया वाहनों के चालक के सर पर हेलमेट होना जरूरी है।

गाड़ी चलाते समय लगाएं हेलमेट

एसपी रामलाल वर्मा ने जारी किए आदेश में कहा है कि एक जुलाई से जिले भर के स्कूल, कॉलेज दोबारा खुल रहे हैं और सड़कों पर दुपहिया वाहनों की बड़ी संख्या में इजाफा भी होगा। यातायात के नियमों का पालन व सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जरूरी है। उनके सिर पर हेलमेट लगा हो। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर ही नहीं हाईवे स्टेट हाईवे के अलावा सभी प्रमुख मार्गो शहरों में कहीं पर भी बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले भर में होने वाले हादसे बताते हैं। कि उसका शिकार हुए लोग 80% हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनकी जान गई। या जान जोखिम में पड़ी। ऐसे हालातों को बदलने के लिए पुलिस ने जिलेभर में एक जुलाई से अभियान चलाने जा रहे हैं।

बिना हेलमेट वालों पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में सभी थाना कोतवाली प्रभारी सभी चौकी प्रभारी हल्का इंचार्ज को भी अपने दैनिक कार्य के दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई सभी के भी निर्देश दिए गए हैं। कि वह इन का पर्यवेक्षण करें और अपने सर्किल के बड़े स्कूल कॉलेज व सामाजिक संस्थाओं,सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी के जरिए लोगों से अपील करें। कि वह अधिक से अधिक हेलमेट का इस्तेमाल करें। एसपी ने यह भी कहा कि इस बार के अभियान में हेलमेट नहीं खरीदेने वालो वाहन चालकों को हेलमेट न खरीदने तक वाहन नही चलाने दिया जायेगा। यह अभियान परिवहन विभाग की ओर से भी चलाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा