3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा कुख्यात ईनामिया बदमाश, पैर में लगी गोली

प्रभारी निरीक्षक के भी दाहिने हाथ में आईं चोट, बदमाश का साथी भी हुआ गिरफ्तार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 27 Jun 2018, 10:22 AM IST

Police arrested criminals after encounter in Lakhimpur Kheri UP news

मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा कुख्यात ईनामिया बदमाश, पैर में लगी गोली

लखीमपुर-खीरी. पलिया कलां पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से बीती रात पलिया-भीरा मार्ग से ग्राम श्रीनगर को जाने वाले मार्ग पर 25 हजार के एक ईनामी बदमाश व उसके एक साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मौके पर हुई मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला के भी दाहिने हाथ में चोट लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को बाइक के साथ धर दबोचा और उनके पास से एक पिस्टल, एक सीएमपी सहित कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पलिया भीरा रोड पर शारदा नदी से पहले श्रीनगर रोड पर मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बाइक से जा रहे एक बदमाश व उसके साथी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे धर दबोचा गया। इस मुठभेड़ में कोतवाल दीपक शुक्ला के दाहिने हाथ में भी चोट लग गई। पुलिस पकड़े गए घायल बदमाश को सीएचसी पलिया लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया।

गंभीर धाराओं में मामले दर्ज

मुठभेड़ में सीओ पलिया प्रदीप कुमार यादव व सीओ क्राइम मितौली प्रदीप सिंह, कोतवाल दीपक शुक्ल, सिपाही अजय मिश्रा, आरिफ खान, स्वाट टीम इंचार्ज तौफीक खान, देवेंद्र कुमार, एसआई शिवकुमार, देवेंद्र, शराफत, अजीत यादव व योगेश शामिल रहे। पकड़े गए आरोपी पर खीरी जनपद के मैगलगंज थाने में 16 व मोहम्मदी में एक गंभीर मुकदमा दर्ज हैं। पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम घनश्याम उर्फ दादा पुत्र लालता सिंह निवासी नकारा थाना मैगलगंज व उसका साथी अमन कुमार सिंह पुत्र सरवन कुमार सिंह निवासी खेरहना मैगलगंज निवासी है। मुख्य बदमाश घनश्याम के पास से पुलिस को एक पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल व एक बिना नम्बर की बाइक बरामद हुई। जबकि दूसरे बदमाश अमन सिंह के पास से पुलिस को एक 315 बोर तमंचा दो जीवित कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।


बदमाश को लगी गोली को लेकर संशय रहा बरकरार

जहां पलिया पुलिस ने 25 हजार रूपए के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकडऩे में सफलता प्राप्त की। इतना हीं नहीं इस दौरान उसका एक अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन पूरे मामले में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने को लेकर तमाम अफवाएं गर्म रहीं। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने मीडिया को बताया कि ईनामी बदमाश घनश्याम उर्फ दादा के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल है। उधर अस्पताल स्टाफ द्वारा बदमाश को बाएं पैर चोट लगने की बात बताई गई। इस सम्बन्ध में जब एएसपी घनश्याम चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोली लगने से ही उसके पैर में चोट लगी थी।

व्यापारियों ने किया सीओ और कोतवाल को सम्मानित

सीओ पीके यादव व प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा ईनामी बदमाश घनश्याम उर्फ दादा को गिरफ्तार किए जाने पर नगर के कई संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित करने की घोषणा की है। वहीं युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने कोतवाली पहुुंचकर पुलिस के प्रशंसनीय कार्य के लिए सीओ व प्रभारी निरीक्षक को साल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश