लखीमपुर खेरी

यूपी के दो आतंकी गुजरात से गिरफ्तार, डॉक्टर को सप्लाई किए थे हथियार, बना रहे थे हमले की प्लानिंग

यूपी के रहने वाले दो युवकों समेत 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों देश में बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। एक आतंकी हैदराबाद का रहने वाला है वहीं अन्य दोनों यूपी के लखीमपुर-खीरी और शामली के रहने वाले हैं।
2 min read
Feature image
गिरफ्तार आतंकी मो. सहूल खान लखीमपुर खीरी, अहमद मोहियुद्दी सैय्यद शामली का निवासी है। @Krishna760046

लखीमपुर/शामली : यूपी के रहने वाले दो युवकों समेत 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुजरात के एक आतंकी को अहमदाबाद के अडालज से और दो को बनासकांठा से गिरफ्तार किया गया है।

यूपी के रहने वाले दो युवकों समेत 3 आतंकियों को गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है। ATS ने एक आतंकी को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया। जबकि दो आतंकियों को बनासकांठा से अरेस्ट किया है। इनके नाम अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35), आजाद सुलेमान शेख (20) और मोहम्मद सहूल (23) है। पकड़े गए 2 आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। यह तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इनकी उम्र करीब 30 से 35 साल है।

ATS ने बताया कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद हैरादाबाद का रहने वाला है, जबकि सुलेमान शेख यूपी के शामली और मोहम्मद सहूल लखीमपुर का रहने वाला है। सुलेमान और सहूल ने मोहियुद्दीन सैयद को हथियार सप्लाई किए थे। मोहियुद्दीन सैयद पेशे से डॉक्टर है। उसने चीन से एमबीबीएस की डिग्री ली है।

तीनों ISIS के लिए कर रहे थे काम

आरोपी आईएसआईएस के खुरासान आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, एटीएस पिछले कई दिनों से इन संदिग्धों पर निगरानी रख रही थी। पुख्ता खुफिया जानकारी हासिल होने के बाद रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ये तीनों आईएसआईएस (ISIS) के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

एटीएस के डीएसपी एसएल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि अहमद मोहियुद्दीन सैयद अहमदाबाद में छिपा हुआ है और किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसकी पुष्टि होने पर एसपी के. धस्सधार्या के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व डीएसपी एसएल चौधरी ने किया।

अहमदाबाद-महेसाणा टोल प्लाजा पर हुई गिरफ्तारी

टीम ने अहमदाबाद-महेसाणा रोड पर अडालज टोल प्लाजा के निकट एक फोर्ड फिगो कार को रोक लिया। कार में अहमद सवार था। तलाशी लेने पर वाहन से दो ग्लॉक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और 4 लीटर कैस्टर ऑयल बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने उसके मोबाइल डेटा को रिकवर किया। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर एटीएस ने दूसरी टीम का आयोजन किया। डीएसपी केपी पटेल और वीके परमार के नेतृत्व वाली इस टीम ने उत्तर प्रदेश के निवासी आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सहूल को बनासकांठा जिले से दबोच लिया।

Updated on:
09 Nov 2025 04:55 pm
Published on:
09 Nov 2025 04:53 pm
Also Read
View All
लखीमपुर खीरी केस में गवाहों को धमकाने का मामला, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा का चार्जशीट में नाम नहीं

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान