लखीमपुर खेरी

पहले दिन ही दिखा असर, कई गाड़ियों का किया गया चालान, पुलिसवालों को भी नहीं बख्शा

रविवार को 5474 वाहनों का चालान किया गया, तो वहीं करीब 307700 रुपए शमन शुल्क भी वसूला गया...
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 7:56 AM IST
Vehicles checking campaign in Lakhimpur Kheri UP news
पहले दिन ही दिखा असर, कई गाड़ियों का किया गया चालान, पुलिसवालों को भी नहीं बख्शा

लखीमपुर खीरी. नई पहल व नई आशा के साथ रविवार की सुबह खीरी पुलिस सड़कों पर उतरी। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगा कर चलने वाले करीब 5474 वाहनों का चालान किया गया, तो वहीं करीब 307700 रुपए शमन शुल्क भी वसूला गया। यह जानकारी रविवार की देर शाम खीरी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पत्रकारों को दी गई।

यूपी पुलिस को नई जिम्मेदारी

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में बाइक पर सवार लोगों की सैकड़ों मौतौं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे को एक नई जिम्मेदारी सौंपी। यह जिम्मेदारी खीरी जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। क्योंकि अभी तक इस जिले में हेलमेट लगा कर चलने के लिए लोगों को बाध्य नहीं किया गया था। बाइक सवार मनमाने तरीके से चलते थे। यदाकदा चेकिंग में फंस जाने पर चालान हुआ भी तो कोई फर्क नहीं पड़ता था। ऐसे में दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा था। शायद यही कारण था कि शासन के आदेश के बाद एसपी खीरी रामलाल वर्मा ने इसे खीरी जिले में बड़े प्रभावी ढंग से लागू किया। जिसका नतीजा साफ तौर पर सामने आया महज एक दिन में 5474 वाहनों का चालान किया गया। जिनमें 27 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिसवालों के वाहन भी सीज

इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों व चौकी क्षेत्र में 307700 रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया। साथ ही इस दौरान पुलिसकर्मियों से 1600 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। पूरे जिले में तीन वाहन सीज किए गए तथा एसपी खीरी रामलाल वर्मा द्वारा एक पुलिसकर्मी का वाहन भी सीज किया गया। कुल मिलाकर रविवार 1 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान जनता की सुरक्षा के लिए एक बड़ा प्रयास बनकर सफल हो सकता है पर जरूरत है कि यह अभियान लगातार इसी तरह चलता रहे। आपको यह भी बता दें कि इस बार इस अभियान के तहत खीरी पुलिस ने यह रिकॉर्ड बनाया है।

पुलिस लगातार कर रही थी आगाह

जब इतनी बड़ी संख्या में वाहनों का चालान हुआ है और लाखों रुपए का शमन शुल्क वसूला गया है। साथ ही यह भी बताना जरूरी है कि इस अभियान से पहले खीरी पुलिस मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को 1 जुलाई से हेलमेट लगाकर चलने के लिए लगातार प्रेरित करती रही है। इस अभियान का असर बड़े पैमाने पर देखने को मिला तो वहीं कई वाहन स्वामी गलियों में दुबकते दिखाई दिए। शहर के हर चौराहे सहित हर थाने के बाहर चौकी क्षेत्र में इस अभियान को वृहद स्तर पर चलाया गया है। इस अभियान के साथ ही कई थानों के अंतर्गत पुलिस महकमे ने रैली व जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा