2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल की मासूम लड़की की गला दबाकर हत्या, सीमा विवाद को लेकर आपस में लड़ती रही दो थानों की पुलिस

8 साल की बच्ची की हत्या की वारदात में धौरहरा और निघासन पुलिस सीमा विवाद को लेकर रात भर आपस में लड़ती रही...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 1 Jul 2018, 8:05 AM IST

Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri Ki News

8 साल की मासूम लड़की की गला दबाकर हत्या, सीमा विवाद को लेकर आपस में लड़ती रही दो थानों की पुलिस

लखीमपुर खीरी. शनिवार की देर शाम अपने पिता और चाचा के साथ बाइक से जा रही 8 वर्षीय बालिका की 4 हमलावरों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने बालिका के पिता और चाचा को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार घटना धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के दूल्हा मार्ग पर नहर पुल के पास की है। निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरा निवासी वाजिद अली बीती देर शाम अपने छोटे भाई मैलु और 8 वर्षीय पुत्री मदीना के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी मलबेहड़ मार्ग पर नहर पुल के पास पहले घात लगाकर बैठे। 4 हमलावरों ने उनकी बाइक को रोक ली और धारदार हथियार से वाहिद पर हमला कर दिया। किसी तरह वह और उसका भाई अपनी जान बचाने के लिए भाग गये। इसके बाद हमलावरों ने वाहिद की 8 वर्षीय पुत्री मदीना की गलादबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गए। वहीं कुछ देर बाद गस्त कर पुलिस ने बीच रोड पर बाइक पड़ी देखी तो वे रुक गये। आस पास देखा तो वाहिद उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा था। वहीं कुछ दूरी पर उसकी पुत्री भी मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल उच्चधिकारियों को अवगत कराते हुये। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

सीमा विवाद को लेकर लड़ती रही पुलिस

8 साल की बच्ची की हत्या की वारदात में धौरहरा और निघासन पुलिस सीमा विवाद को लेकर रात भर आपस में लड़ती रही। मामला इतना उलझ गया है। कि पुलिस ने पैमाइश के लिए लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने के मुंशी राजेश ने पैमाइश कर घटना धौरहरा क्षेत्र की बताया। इसके बाद भी जब सीमा विवाद नही सुलझा तो 2 लेखपालों के पैनल से पैमाइश कराई गई। इसी बीच किसी तरह निघासन पुलिस ने बालिका को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि उन्हें अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। वही कप्तान के लिए देश में मुकदमा निघासन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश