ललितपुर

ललितपुर में छुट्टा जानवरों से टकराई बाइक, मासूम बच्ची घायल, पिता की मौत

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा सोमवार को हो गया। जिससे सड़क पर गिरकर एक ही परिवार को तीन लोगों की डेथ हो गई। जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें एक दूधमूही बच्ची गंभरी घायल हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2022, 6:44 PM IST
Minor Child Injured in Bike Accident in Lalitpur
Minor Child Injured in Bike Accident in Lalitpur

ललितपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से दौड़ रही एक बाइक उस समय ब्रेक लगाते ही अचानक फिसल गई, जब बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गई। ब्रेक लगाते ही तेज रफ्तार बाइक से चलकर गोवंश से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर बैठा ***** और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ललितपुर जिले में समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जनपद सागर के अंतर्गत थाना बांदरी के ग्राम नेतना निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र यादव की पत्नी निधि को सांप ने काट लिया था। जिसका झाड़ फूंक से इलाज कराने टीकमगढ़ अंतर्गत बगाज माता मंदिर पर ले जाना था। जिसके लिए उसने अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के समसापुर निवासी अपने चचेरे साले हेमराज यादव और सास सुशीला रानी को बुलाया था। जब वह रविवार को अपने घर से दो बाइकें लेकर निकला था। एक बाइक पर चचेरा भाई हेमराज अपनी बहन निधि को लेकर आगे निकल गया और वीरेंद्र यादव अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी सास और अपने 6 वर्षीय मासूम बच्चे को लेकर पीछे से जा रहा था। अभी वह जनपद के थाना मदनपुर के पहाड़ी कला के कठा नाले के पास पहुंचा ही था, कि वहां पर सड़क पर ही आवारा छुट्टा जानवर घूम रहे थे, जिसे देखकर उसने मोटरसाइकिल पर से अपना नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल सीधा जाकर आवारा जानवरों से टकरा गई। इस दुर्घटना में उसकी सास उसका बच्चा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक चला रहे व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडावरा भेजा गया। जहां पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने वीरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया दोनों ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

बताया गया है कि उधर उसकी पत्नी भी जिंदगी और मौत के बीच में झूल रही है एवं पति की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया और जांच में जुट गई है।

Updated on:
4 Jul 2022, 6:44 PM IST
Published on: