
Symbolic Photo of Dabang
वायरल वीडियो में दबंगों द्वारा लड़के को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटने का मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गाँव राहिन का है। जहां रविवार दोपहर करीब चार बजे के आसपास अंशू जाटव को दर्जन भर के आसपास के लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर लाठियो पीट पीट कर अधमरा कर दिया। लेकिन दंबग हमलावर इस बात को भूल गये है कि इस पिटाई कांड का मोबाइल फोन पर भी आसपास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। जब वीडियो वायरल होने लगा तो आनन फानन मे पुलिस अधिकारियो ने इस दबंगई से जुडे हुए पिटाई कांड के चार हमलावरो को गिरफतार करके उनके खिलाफ चौबिया पुलिस थाने मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीडियो वायरल ना होता तो शायद पुलिस दंबगो के खिलाफ कार्यवाही का आधार भी नही बनाती। लेकिन जब पुलिस के पास दंबगई का वीडियो सामने आ गया तो मजबूरी मे पुलिस को हमलावरो के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करनी पड़ी।
तालवानी अंदाज में की गई पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है । इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बकरी की मौत पर 4 हज़ार में हुआ समझौता
करीब 15 दिन पहले मोटर साइकिल की टक्कर लगने से एक बकरी की मौत पर 4000 लेकर रुपए निपटारा भी कर लिया गया था लेकिन उसके बाबजूद भी दबंगो ने युवक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया । ऐसा कहा गया है कि अंशु जाटव की बाइक से बकरी का बच्चा मर गया था जिसका हरजाना 4000 मरने वाली बकरी के परिजनो को दे दिये गये थे लेकिन फिर भी दबंगई दिखाते हुए लाठी-डंडों से पीट पीट युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया । दंबग हमलावर पिटाई करने के बाद भाग गये जब परिजनो को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे । परिजनों ने घायल अवस्था में देख चौबिया थाने पहुंचाया । जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने इलाज के लिए बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेज दिया।
युवक की गाड़ी से बकरे की मौत
इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले युवक की गाड़ी से बकरे की मौत हो गई थी। उस समय मामला समझौता हो गया था। रविवार शाम को इसी को लेकर फिर से विवाद हो गया। मारपीट में घायल अंशु ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी बाइक से बकरी का बच्चा मर गया था। हर्जाने के तौर पर उसने 4 हजार रुपए दिए थे, लेकिन इसके बाद भी वो रंजिश रखने लगे। रविवार शाम को वह दुकान पर सामान लेने जा रहे थे तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोग उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। हमले में अंशु़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों उसे घायल हालत में चौबिया थाने ले गए। पुलिस ने उसे बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भेजा ।
इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके विरुद्ध मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है । सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई गई है ।
Published on:
04 Jul 2022 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
