ललितपुर

कोरोनाः मध्यप्रदेश और यूपी के बीच यात्री बस सेवा 7 मई तक के लिए बंद, आदेश जारी

Corona update in up- bus service between MP and UP close till 7 may. अब उत्तर प्रदेश (UP Transport) और मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली यात्री बस सेवाएं सात मई तक के लिए बंद कर दी गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 6:26 PM IST
UP transport
UP transport

ललितपुर. यूपी में कोरोनावायरस (Coronavirus in UP) के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश (UP Transport) और मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली यात्री बस सेवाएं सात मई तक के लिए बंद कर दी गई हैं। जनहित को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने यह फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच सभी प्रकार की सार्वजनिक बस सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश, ग्वालियर ने 29 अप्रैल को जारी आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को स्थगित किया जाता है। 7 मई तक मध्य प्रदेश की समस्त यात्री बसें न उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगी और न हीं उत्तर प्रदेश यात्री बसें मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होंगी।

आदेश पत्र की कॉपी सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मध्य प्रदेश, अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश, परिवहन आयुक्त उत्तरप्रदेश, समस्त कलेक्टर मध्य प्रदेश, समस्त पुलिस अधीक्षक मध्य प्रदेश, प्रभारी परिवहन चौक पोस्ट को प्रेषित कर
इसे लागू करने के आदेश दिए गए हैं।

Published on: