ललितपुर

कड़ी सुरक्षा के बीच बलरामपुर के पूर्व सांसद को जिला कारागार किया गया शिफ्ट

बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की देर शाम करीब 8:00 बजे जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। पूर्व सांसद रिजवान जहीर को बज्र वाहन द्वारा जिला कारागार लाया गया था।  
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2022, 9:04 AM IST
former_balrampur_mp_shifted_to_district_jail_amid_tight_security.jpg

जिला कारागार में उस समय उथल पुथल जैसी स्थिति देखी गई, जब बलरामपुर के पूर्व बाहुबली सांसद को वज्र वाहन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के जिला कारागार में शिफ्ट किया गया। बताया गया है कि सोमवार को विगत देर शाम उन्हें जिला कारागार लाया गया था। पूर्व सांसद पर अपने इलाके के चेयरमैन की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें वह आरोपी हैं और इसके लिए बलरामपुर जेल में उन्हें निरुद्ध किया गया था। लेकिन बलरामपुर जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने की किसी भी घटना को देखते हुए अब उन्हें ललितपुर के जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है।

पूर्व चेयरमैन की हत्या की साजिश रचने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की देर शाम करीब 8:00 बजे जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। पूर्व सांसद रिजवान जहीर को बज्र वाहन द्वारा जिला कारागार लाया गया था। उनके जनपद पहुंचते ही उनके अन्य परिवारी जन भी जनपद पहुंचे हैं। पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर अपने ही इलाके की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जनवरी 2022 में पूर्व सांसद उनकी बेटी और दामाद सहित छह अन्य लोग बलरामपुर कारागार में बंद थे और पूर्व संचार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई थी।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी की आशंका को लेकर किया शिफ्ट

बता दें कि पूर्व सांसद बाहुबली और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिस कारण बलरामपुर जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने की किसी भी संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर उन्हें जनपद की जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। हालांकि जनपद ललितपुर में जिला कारागार की क्षमता से करीब 2 गुना कैदी हाल ही में जेल में निरुद्ध है। इस मामले में जानकारी देते हुए जिला जेल के अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर को ललितपुर जिला कारागार शिफ्ट किया गया है।

Published on: